Sushmita Sen Heart Attack: सुष्मिता सेन को आए हार्ट अटैक में थी 95% ब्लॉकेज बोली- ‘अगर जिंदगी से प्यार है तो अपना ख्याल रखें’

Sushmita Sen

Sushmita Sen Heart Attack: एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक आया था, जिसका खुलासा एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर किया था। ये खबर सुनकर फैंस शॉक्ड हो गए थे। एक्ट्रेस ने सभी का शुक्रिया अदा किया था और अपना हेल्थ अपडेट दिया था। अब सुष्मिता सेन ने वीडियो शेयर कर अपनी हालत दिखाई है।

वीडियो में सुष्मिता (Sushmita Sen) ब्लू टी-शर्ट और ग्रे ट्राउजर में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने रेड शॉल कैरी किया हुआ है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस पहले से काफी बेहतर लग रही है। वीडियो में सुष्मिता कह रही है कि वह अब ठीक है। आजकल उन्हें वायरल हुआ है और इसीलिए गला खराब है। थोड़ी तबीयत ठीक नहीं है। इन दिनों मुझे बहुत से लोगों ने हाल पूछा। सभी का बहुत शुक्रिया। सभी ने बहुत मैसेज कॉल किए। मेरी सलामती के लिए दुआएं किए। उन सभी को थैंक्यू। मुझे ये सब देखकर बहुत अच्छा लगा। साथ ही फैमिली और डॉक्टरों की टीम का भी शुक्रिया अदा किया। मैं उन लोगों का भी शुक्रिया जिन्होंने मेरी प्राइवेसी का ध्यान रखा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

सुष्मिता (Sushmita Sen) ने आगे कहा- ‘जब वह ननावती अस्पताल में भर्ती थीं तो किसी को भी ये नहीं पता चलने दिया गया कि मैं वहां भर्ती हूं। मैं नहीं चाहती थी सब को उस समय पता चले। इसीलिए उन्होंने डॉक्टरों के साथ साथ सिक्योरिटी और स्टाफ का शुक्रिया अदा किया। फैंस के इतने सारे हार्ट्स मुझे मिले हैं। मैं जल्द ठीक होकर आर्या 3 के सेट पर आउंगी। अगर आप अपनी जिंदगी से प्यार करते हो तो ख्याल रखे। जिंदगी में ये सब चलता है। ये नहीं तो कुछ और होगा।’

इसके अलावा सुष्मिता (Sushmita Sen) ने कहा- ‘उनको फिटनेस का फायदा मिला। 95 फीसदी हार्ट में ब्लॉकेज हो गया था। मगर जिम, वर्कआउट और हेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से उन्हें रिकवर होने में मदद मिली है। आजकल बहुत सारे यंग लोगों को हार्ट अटैक आ रहा है। मैं तो उन सभी से कहना चाहती हूं कि सब अपना ख्याल रखें खुद को मॉनिटर करते रहें।’

Must Read: Shah Rukh Khan house: दीवार फांदकर शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ में घुसे दो शख्स, अभिनेता ने दर्ज करवाई एफआईआर