Insidious The Red Door Trailer: ‘इनसिडियस: द रेड डोर’ फिल्म का हॉरर ट्रेलर हुआ रिलीज, देखते ही दहल जाएगा दिल
Insidious The Red Door Trailer: हॉरर फिल्में देखने का क्रेज शुरू से ही लोगों में रहा है। ऐसी ही एक डरावनी हॉरर फ़्रैंचाइज़ी ‘इनसिडियस: द रेड डोर’ (Insidious The Red Door) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म लैम्बर्ट परिवार की भयानक रहस्मयी कहानी पर आधारित है। जो अपने अतीत के पन्नों का राज ढूंढ़ने की कोशिश करती हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
‘इनसिडियस: द रेड डोर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
एक (Insidious The Red Door) बार फिर सभी राक्षसों को शांत करने के लिए, जोश (पैट्रिक विल्सन) और कॉलेज आयु वाले डाल्टन (टाइ सिम्पकिंस) के साथ अपने परिवार के भयानक अतीत का सामना करते हुए उस रहस्य की तलाश करता है जो लाल दरवाजे के पीछे छिपा हुआ है।
इनसिडियस (Insidious The Red Door) के एक्टर पैट्रिक विल्सन इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ डारयेक्शन की कुर्सी भी संभाल रह हैं। यह उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म होगी। पैट्रिक विल्सन के अलावा इस फिल्म में टाइ सिम्पकिंस, रोज़ बायरन और एंड्रयू एस्टोरसिंक्लेयर डेनियल और हियाम अब्बास भी नजर आएंगे। ‘इनसिडियस: द रेड डोर’ के निर्माता जेसन ब्लम, ओरेन पेली, जेम्स वान और लेह व्हेननेल हैं।
Must Read: Afwah Movie Trailer: नवाजुद्दीन सिद्दीकी और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘अफवाह’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़
सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया ने ‘इंसिडियस: द रेड डोर’ (Insidious The Red Door) को विशेष रूप से 7 जुलाई, 2023 को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज किया।
