Sania Mirza and Shoaib Malik: सानिया मिर्जा से शादी तोड़ने पर शोएब मलिक ने तोड़ी चुप्पी, जाने क्या कहा
Sania Mirza and Shoaib Malik Marriage: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने 18 जनवरी को पाक एक्ट्रेस सना जावेद संग तीसरा निकाह किया था. शादी के दो दिन बाद कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी वेडिंग फोटोज शेयर कर सभी को हैरान कर दिया था. सना से निकाह की अनाउंसमेंट के बाद ये भी साफ हो गया था कि शोएब ने अपनी दूसरी वाइफ सानिया मिर्जा (Sania Mirza) को डिवोर्स दे दिया है.
सना जावेद से शादी के बाद शोएब मलिक को काफी ट्रोल किया गया. इन सबके बाद अब शोएब ने चुप्पी तोड़ी है.
View this post on Instagram
शैडो प्रोडक्शंस पॉडकास्ट पर बात करते हुए शोएब कहते हैं, वो करना चाहिए जो आपका दिल बोले. ये नहीं सोचना चाहिए कि लोग क्या सोचेंगे. ये बिलकुल नहीं सोचना चाहिए. भले ही आपको यह सीखने में वक्त लगे कि लोग क्या सोचेंगे, आप अपने दिल की करो चाहे 10 साल लग जाएं, 20 साल लग जाएं.’
‘खुला’ लेकर पति से अलग हुईं सानिया
बता दें कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने साल 2010 में एक-दूसरे से निकाह किया था. कपल का एक बेटा इजहान भी है. शोएब और सानिया तलाक के बाद अपने बेटे की परवरिश साथ मिलकर करेंगे. सानिया मिर्जा की फैमिली से जारी किए गए एक स्टेटमेंट के मुताबिक टेनिस स्टार ने पति से ‘खुला’ लेकर अपने रास्ते अलग किए हैं.
शोएब की शादी से नाराज रहे घरवाले
जानकारी ये भी मिली थी कि शोएब मलिक की तीसरी शादी से उनके घरवाले भी खुश नहीं हैं. उनके निकाह में घर का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ था. हालांकि उनके छोटे भाई ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शादी की मुबारकबाद दी थी.
