Jacqueline Fernandez and Sukesh Chandrashekhar: सुकेश की 200 करोड़ की ठगी में बराबर की हिस्सेदार थीं जैकलीन फर्नांडिस, जाने कैसे
Jacqueline Fernandez and Sukesh Chandrashekhar: बाॅलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) कॉनमैन सुकेश के मनी लॉन्ड्रिंग मामले के चलते फिर सुर्खियों में आ गई हैं। ईडी के नए दावों ने एक्ट्रेस के लिए मुसीबतें और बढ़ा दी हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली हाईकोर्ट के सामने दलील दी है कि 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन सुकेश की ठगी में बराबर की हिस्सेदार थीं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने पैसों से खूब मौज उड़ाई।
यह मामला न्यायाधीश मनोज कुमार ओहरी के सामने लिस्ट किया गया था और जैकलीन (Jacqueline Fernandez) की तरफ से वकील ने ईडी के हलफनामे के जवाब में प्रत्युत्तर दाखिल करने के लिए समय मांगा। उच्च न्यायालय ने मामले को 15 अप्रैल को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। अपने जवाब में, ईडी ने दावा किया कि फर्नांडीस ने कभी भी चंद्रशेखर के साथ वित्तीय लेनदेन के बारे में सच्चाई का खुलासा नहीं किया और सबूत मिलने तक हमेशा तथ्यों को छुपाया।
View this post on Instagram
रिपोर्ट्स के अनुसार ईडी ने कहा- ‘जैकलीन (Jacqueline Fernandez) शुरू से अपने आप को निर्दोश और पीड़ित बताते गुए आ रही थीं लेकिन उन्होंने जांच में कुछ भी ऐसा पेश नहीं किया है कि सुकेश ने उन्हें पीड़ित किया है।’ ईडी का कहना है-‘जैकलीन, सुकेश के अपराध को तो जानती थी साथ ही उन्हें यह भी पता था कि लीना मारिया उसकी पत्नी हैं। इसके बावजूद सुकेश के साथ रिश्ता जारी रखा।’
बता दें कि ईडी ने यह तर्क जैकलीन (Jacqueline Fernandez) की याचिका के जवाब में दायर एक हलफनामे में दिया था। एक्ट्रेस ने याचिका में कथित तौर पर चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की थी।
