Naga Chaitanya and Shobhita Dhulipala Marriage: नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला की शादी की तारीख आई सामने, जाने कहां करेंगे शादी
Naga Chaitanya and Shobhita Dhulipala Marriage: नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला (Naga Chaitanya and Shobhita Dhulipala) काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस कपल ने अपने रिलेशनशिप को काफी छुपा कर रखा था. हालांकि इनकी डेटिंग करने के रूमर्स फैले हुए थे. वहीं इस महीने की शुरुआत में इन्होंने सगाई कर ने जगजाहिर कर दिया कि ये एक दूसरे से इश्क करते हैं. फिलहाल फैंस को कपल की शादी का इंतजार है. एक नई रिपोर्ट में नागा और शोभिता की शादी की तारीख और वेन्यू को लेकर जानकारी सामने आई है.
नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला कब कर रहे हैं शादी?
न्यूज 18 तेलुगु सहित कई तेलुगु आउटलेट्स के मुताबिक नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला (Naga Chaitanya and Shobhita Dhulipala) या तो साल के अंत में शादी कर सकते हैं या मार्च 2025 में शादी कर सकते हैं, रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कपल के वेडिंग वेन्यू के ऑप्शन में राजस्थान टॉप पर है. वहीं ये भी कहा जा रहा है कि चैतन्य और शोभिता अपनी शादी की सेरेमनी के लिए मध्य प्रदेश और यहां तक कि विदेशों में भी डेस्टीनेशन सर्च कर रहे हैं.
View this post on Instagram
बता दें कि नागा चैतन्य की ये दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने साउथ स्टार सामंथा रुथ प्रभु से गोवा में शादी की थी. हालांकि इनका तलाक हो गया.
नागार्जुन ने बेटे की शादी की डेट को लेकर क्या कहा था?
इस बीच, नागार्जुन अपने बेटे को मूव ऑन करता देख खुश हैं. उन्होंने कहा कि यह जोड़ा शादी करने की जल्दी में भी नहीं है. टाइम्स नाउ के साथ कपल की शादी की प्लानिंग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “तुरंत नहीं.” “हमने जल्दबाजी में सगाई करने का फैसला किया क्योंकि यह एक शुभ दिन था, और चूंकि चैतन्य और शोभिता (Naga Chaitanya and Shobhita Dhulipala) को पूरा यकीन है कि वे शादी करना चाहते हैं, हमने कहा, चलो करते हैं.”
तेलुगु सुपरस्टार ने कहा कि नागा और सामंथा के अलग होने के फैसले के बाद चैतन्य ‘उदास’ थे. “चैतन्य को फिर से खुशी मिल गई है. वह बहुत खुश है. तो मैं भी हूँ! चाय या परिवार के लिए यह आसान समय नहीं रहा है. सामंथा से सैपरेशन ने उन्हें बहुत उदास कर दिया था. मेरा बेटा अपने इमोशनंस किसी को नहीं दिखाता. लेकिन मैं जानता था कि वह नाखुश था. उसे फिर से मुस्कुराते हुए देखने के लिए…शोभिता और चाय एक वंडरफुल जोड़ी हैं. नागार्जुन ने कहा, वे एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं.”
Must Read: Vicky Kaushal and Katrina Kaif: शादी ना करने पर विक्की कौशल पर भड़क गई थीं कैटरीना कैफ, जाने कहानी
