Sampat J Ram Suicide: प्रेग्नेंट पत्नी को डराने के लिए फांसी लगाने का प्रैंक कर रहे थे एक्टर संपत जे राम, गंवा बैठे जान
Sampat J Ram Suicide: कहते हैं मजाक भी सोच समझकर करना चाहिए, वर्ना कई बार वह भी जान का दुश्मन बन जाता है। हाल ही में ऐसे ही मजाक-मजाक में एक कन्नड़ एक्टर ने अपनी जान गंवा दी। एक्टर संपत जे राम (Sampat J Ram) का 22 अप्रैल को निधन हो गया। एक्टर का शव नेलमांगला स्थित उनके घर में फांसी से लटकता पाया गया। उनकी मौत को लेकर खुलासा हुआ कि संपत जे राम अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को डराने के लिए फांसी का प्रैंक कर रहे थे, लेकिन इस घटना में उनकी मौत हो गई। इस खुलासे के बाद हर कोई हैरान है।
संपत जे राम (Sampat J Ram) का 35 साल की उम्र में निधन हो गया। वह अपनी 5 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी को इस दुनिया में छोड़कर चले गए हैं।
View this post on Instagram
संपत (Sampat J Ram) के दोस्त राजेश ध्रुव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बता रहे हैं कि “संपत की अपनी पत्नी के साथ रात को मामूली कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद वह पत्नी को डराने के लिए फांसी लगाने का प्रैंक कर रहे थे। लेकिन दुर्भाग्य से उनकी जान चली गई।”
संपत (Sampat J Ram) के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके दोस्त राजेश ध्रुव ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आपसे जुदाई सहने की ताकत हमारे अंदर नहीं है। अभी कितनी लड़ाइयां बाकी हैं। आपके सपनों को पूरा होने में अभी काफी समय था, अभी तो हमें आपको बड़े मंच पर देखना था। कृपया वापस आ जाइये।”
काम की बात करें तो कन्नड़ स्टार संपत जे राम (Sampat J Ram) ने पॉपुलर टीवी सीरियल ‘अग्निसाक्षी’ में नजर आ चुके थे। इसके अलावा वो फिल्म श्री बालाजी फोटो स्टूडियो में भी नजर आए थे।
