Khushi and Janhvi Boyfriend: खुशी और जाह्नवी संग समुद्र में डुबकी लगा रहे हैं शिखर और वेदांग

Khushi and Janhvi

Khushi and Janhvi Boyfriend: बी-टाउन में इन दिनों दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर (Khushi and Janhvi) अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। जहां खबरें हैं कि जाह्नवी शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। वहीं खुशी का नाम उनके को-स्टार वेदांग रैना के साथ जुड़ रहा है। भले ही खुशी और वेदांत इन पर चुप्पी साधे हैं लेकिन पार्टी में साथ आना कहीं ना कहीं उनके रिश्ते पर मोहर लगा देता है। इसी बीच अब दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो इस समय चर्चा में हैं।

वेदांग की इन तस्वीरों को देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वह अपनी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड खुशी के साथ घूमने निकले हैं। इस वेकेशन पर वेदांग खुशी अकेले नहीं बल्कि जाह्नवी और शिखर (Khushi and Janhvi) भी उनके साथ हैं। वेदांग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ढेर सारी तस्वीरें साझा की हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

वहीं दूसरी तरफ खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर (Khushi and Janhvi) भी अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं जिनमें दोनों बहनें बीच के पानी में डुबकी लगाते हुए मौसम के मजे लिए।

इन तस्वीरों को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये दोनों भी वेदांग के साथ वैकैशन पर गए हुए हैं।

वहीं शिखर पहड़िया ने भी एक जैसे व्यू के साथ तस्वीर शेयर की जिसे देखने के बाद यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि शिखर भी जान्हवी (Khushi and Janhvi) के साथ घूमने गए हैं।

Must Read: Salman Khan Death Treat: धमकी! ‘दो करोड़ दो, पैसे नहीं मिले तो सलमान खान को मार दूंगा’

वर्कफ्रंट की बात करें तो वेदांग रैना और खुशी ने ने फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। हाल ही में वेदांग जिगरा में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने आलिया भट्ट के भाई का रोल निभाया था। वहीं जाह्नवी के काम की बात करें तो जाह्नवी कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘देवरा’ में देखा गया था। अब वो जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आएंगी।