Honey Singh-Tina Thadani Breakup: हनी सिंह-टीना थडानी के रिश्ते में आई दरार! सोशल अकाउंट से डिलीट की तस्वीरें
Honey Singh-Tina Thadani Breakup: जाने माने रैपर हनी सिंह कभी अपनी प्रोफेशनल तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों वह अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में आए थे। पत्नी शालिनी तलवार से अलग होने के बाद हनी सिंह को टीना थडानी के रूप में नया प्यार मिला था। लेकिन अब दोनों की तरफ से दिल तोड़ने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हनी और टीना का ब्रेकअप हो गया है। यहां तक कि दोनों ने सोशल अकाउंट से एक दूसरे के साथ वाली अपनी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। ऐसे में अब ब्रेकअप की खबरों को लेकर हनी सिंह एक बार फिर खबरों में आ गए हैं।
क्यों हुआ हनी-टीना का ब्रेकअप?
ब्रेकअप की खबरों पर अभी तक हनी सिंह और टीना थडानी (Honey Singh-Tina Thadani Breakup) की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दोनों फिलहाल अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं। साथ ही दोनों के बीच कुछ मन मुटाव भी हैं इसलिए दोनों थोड़ा समय देना चाहते हैं।
View this post on Instagram
हनी सिंह और टीना थडानी (Honey Singh-Tina Thadani Breakup) ने अप्रैल 2022 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों को बीच एक साथ काम करने के दौरान नजदीकियां बढ़ी थीं। हनी ने टीना के साथ कई फोटोज और वीडियोज भी शेयर किए थे, जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बने थे।
बता दें, इससे पहले यो यो हनी सिंह की साल 2011 में शालिनी तलवार संग शादी हुई थी। हालांकि साल 2022 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए, जिसके बाद रैपर टीना (Honey Singh-Tina Thadani Breakup) संग रिलेशनशिप में आ गए और कहा जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
