Ileana D’Cruz Pregnancy: जल्द ही बिन ब्याही मां बनने जा रही हैं इलियाना डिक्रूज, शेयर की गुड न्यूज
Ileana D’Cruz Pregnancy: फिल्म ‘बर्फी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz) फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। वह सोशल मीडिया की दुनिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्ड तस्वीरों शेयर कर कहर बरपाती रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक ऐसी खबर शेयर की जिसे सुनकर उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे। इलियाना जल्द ही मां बनने वाली हैं। यह खुशखबरी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर कर दी है।
इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz) ने अपने इंस्टाग्राम पर दो ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में छोटे बच्चे का एक आउटफिट रखा हुआ है, जिस पर लिखा है, ‘अब एडवेंचर शुरू हो गया है’। वहीं, दूसरी तस्वीर एक पेंडेंट की है और उस पर ‘मम्मा’ लिखा हुआ है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘जल्द आ रहा है, लिटिल डार्लिंग तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती है’।
View this post on Instagram
इस फोटो पर इलियाना (Ileana D’Cruz) की मां समीरा ने कमेंट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की और लिखा, ‘इस दुनिया में तुम्हारा जल्द ही स्वागत है माय न्यू ग्रैंड बेबी, तुमसे मिलने का इंतजार नहीं हो रहा है।
वहीं, एक्ट्रेस (Ileana D’Cruz) की इस पोस्ट पर फैंस के खूब कमेंट्स आ रहे हैं और वे उन्हें अपकमिंग बेबी के लिए बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, कई यूजर्स उनके बिन ब्याही प्रेग्नेंट होने पर सवाल भी उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- उनकी शादी कब हुई? उसने अपने पति के बारे में कभी नहीं बताया या यह गोद लिया बच्चा है? बस जानना चाहता हूं क्योंकि मुझे @ileana_official बहुत पसंद है। मलेशिया से प्यार।
Must Read: Dhoomum Movie: केजीएफ और कांतारा के बाद होम्बले फिल्म्स ने धूमम के साथ की धूम मचाने की तैयारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz) ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रू नीबोन संग रिलेशनशिप में थीं। ऐसी भी खबरें आई थीं कि दोनों ने शादी कर ली है, लेकिन साल 2019 में कपल अलग हो गया था।
वहीं, बीते साल खबरें उड़ी थीं कि इलियाना (Ileana D’Cruz), कैटरीना कैफ के कजिन और मॉडल सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट कर रही हैं। हालांकि, इन खबरों पर एक्ट्रेस ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
