Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Collection: वीकेंड पर सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने की छप्परफाड़ कमाई, जाने कितनी

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Collection: बॉलीवुड के दबंग भाईजान सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) ईद से एक दिन पहले रिलीज हो गई है। फिल्म ने तीन दिनों में ही बॉक्सऑफिस पर करीब 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की शुरूआत बेशक धीमी रही लेकिन ईद के दिन फिल्म ने रफ्तार पकड़ते हुए बंपर कमाई की। घरेलु बॉक्सऑफिस के साथ फिल्म ने दुनियाभर में भी काफी अच्छा कलेक्शन किया है।

सलमान खान की फिल्म ने ईद पर की बंपर कमाई
‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) की कहानी चार भाईयों पर आधारित है। जिसमें छोटे भाई अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घर बसाना चाहते थे लेकिन उनके बडे़ भाई यानी सलमान खान जबतक शादी नहीं करेंगे तब तक वह भी शादी नहीं कर सकते हैं। जिसके बाद पूजा हेगड़े के साथ भाईजान की लव स्टोरी दिखाई जाती है। फिल्म ने पहले दिन 15.81 करोड़ का कलेक्शन किया।


वहीं दूसरे दिन फिल्म (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) ने उछाल मारते हुए 25 करोड़ की बंपर कमाई की। दुनियाभर में फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया। इसी के साथ ‘किसी की भाई किसी की जान’ ने वीकेंड पर छप्परफाड़ कमाई करते हुए 26.25 करोड़ का बिजनेस किया है। जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 64.25 करोड़ रुपये हो गया है।

Must Read: Dream Girl 2 Release Date: आयुष्मान खुराना स्टारर ड्रीम गर्ल 2 की नई रिलीज़ डेट आई सामने, इस महीने होगा ‘पूजा’ का दीदार

फिल्म (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) जहां घरेलु बाक्सऑफिस पर लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रही है वहीं दुनियाभर में लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। महज तीन दिनों में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म की बंपर कमाई फिल्हाल इसी तरह जारी रहेगी।