Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Collection: ईद पर भी नहीं चला ‘भाईजान’ का जादू, बॉक्सऑफिस पर पहले दिन किया इतना कलेक्शन

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Collection: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अक्सर ईद पर अपनी फिल्मों से तहलका माचने वाले सलमान की फिल्म इस ईद पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। ऐसा हम इसीलिए कह रहे हैं क्योंकि ‘किसी का भाई किसी की जान’ 12 सालों के इतिहास में ईद पर सबसे कम ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।

सलमान की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़
ईद पर रिलीज हुई इस फिल्म (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) की शुरूआत इतनी अच्छी नहीं हुई जितनी होनी चाहिए थी। अब फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.81 करोड़ का कलेक्शन किया है। पिछले आंकड़ों की बात करें तो सिर्फ ‘दबंग’ को छोड़कर यह फिल्म सलमान खान 12 साल करियर में ईद के मौके पर सबसे कम ओपिनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)


‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित है। फिल्म में सलमान खान के अलावा वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर जैसे कलाकारों ने काम किया है। अब देखना होगा कि फिल्म दूसरे दिन कितना कलेक्शन करती है।

Must Read: Adipurush Movie Poster: अक्षय तृतीया पर ‘आदिपुरुष’ का नया मोशन पोस्टर हुआ लॉन्च, प्रभु राम के दिव्य रूप में दिखे प्रभास