Kriti Kharbanda and Pulkit Samrat: लिव-इन रिलेशनशिप को कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने बताया सबसे अच्छी चीज

Kriti Kharbanda

Kriti Kharbanda and Pulkit Samrat: कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने 16 मार्च 2024 को ग्रैंड वेडिंग की थी.हाल ही में करण जौहर के शो मान्यवर शादी में दोनों ने अपनी शादीशुदा लाइफ के बारे में बात की और बताया कि वो लिव- इन रिलेशनशिप के बड़े सपोर्टर हैं.करण ने कपल से शादी के बाद की उनकी जिंदगी के बारे में पूछा.

पुलकित ने जवाब में कहा,’ये बहुत खूबसूरत है. शादीशुदा जिंदगी से भी ज्यादा, मुझे लगता है कि हम सबसे अच्छे दोस्त और सबसे अच्छे रूममेट हैं. मुझे लगता है कि हमारे रिश्ते को यही जिंदा रखता है.’कृति ने आगे कहा,’मैं लिव-इन रिलेशनशिप की पूरी तरह से सिफारिश करती हूं, सौ प्रतिशत. मैं इस बात की सपोर्टर हूं कि जब आपको प्यार मिल जाए तो उसे अपने जीवन में बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए.’

लिव इन के हैं सपोर्टर

उसके बाद करण ने अपने सबसे अच्छे दोस्तों को संग एक कमरा शेयर करने को लेकर बात की. पुलकित (Kriti Kharbanda and Pulkit Samrat) ने इस पर कहा,’इसी वजह से हम दोनों शादी का फैसला करने से पहले साथर हने के सपोर्टर हैं. यही सबसे अच्छा तरीका है.हम दो साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda)

कृति ने आगे कहा,’कोविड के दौरान हम साथ थे लेकिन एक ही अपार्टमेंट में नहीं रहते थे.’कृति ने आगे कहा,’कोविड के बाद हम ठीक से साथ रहने लगे. हमने एक घर ढूंढा जो न तो उनका था और न ही मेरा, बल्कि हमारा था और फिर हमने मिलकर उस घर को बनाया.’

बता दें पुलकित और कृति (Kriti Kharbanda and Pulkit Samrat) ने शादी से पहले कुछ वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया और मार्च 2024 में दिल्ली एनसीआर के आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में शादी कर ली. अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए कपल ने लिखा था,’गहरे नीले आकाश से लेकर सुबह की ओस तक. सुख-दुख में, सिर्फ तुम ही हो. शुरुआत से अंत तक, हर पल, जब मेरा दिल अलग तरह से धड़कता है, तब भी सिर्फ तुम ही हो. हमेशा, निरंतर, लगातार, तुम ही हो.’

Must Read: Alia Bhatt’s Reaction Viral: काम के लिए पाकिस्तान जाएंगी आलिया भट्ट?