Sidharth Malhotra, Rashmika Mandanna’s Mission Majnu Release Date, OTT, Star Cast, Trailer Release on Netflix January 20
मिशन मजनू कहानी | Mission Majnu Bollywood Movie Story
कहानी
मिशन मजनू एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन शांतनु बागची द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना, लीड रोल में नज़र आयेंगे।
ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, जो पकिस्तान में हुए भारत के रॉ मिशन के बारे में है।
भारत और पाकिस्तान के बीच कई बार युद्ध हो चुका है. सीमा पर हर वक्त तनाव रहता है. पाकिस्तान अपनी फितरत के मुताबिक कभी भी कुछ भी कर सकता है, इसलिए भारत की सिक्योरिटी एजेंसियां हमेशा मुस्तैद रहती हैं. इसमें आर्मी, आईबी से लेकर रॉ तक शामिल है. रॉ भारत की खुफिया एजेंसी है, जो दुनिया भर के देशों में अपने ऑपरेशन को अंजाम देती है. लेकिन पाकिस्तान पर खास नजर रहती है. बड़ी संख्या में हमारे देश के जासूस पड़ोसी मुल्क में रहते हैं. वहां से जरूरी सूचनाएं भेजते रहते हैं. इस वजह से जासूसों की जिंदगी हमेशा खतरे में रहती है, लेकिन रोमांचक होती है.
Mission Majnu | Sidharth Malhotra, Rashmika Mandanna | Official Teaser | Netflix India
‘मिशन मजनू’ अगले साल 23 जनवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी. शांतनु बागची के निर्देशन में बनी इस फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं. उनके साथ कुमुद मिश्रा, परमीत सेठी, मीर सरवार और जाकिर हुसैन की भी अहम भूमिका है. ‘मिशन मजनू’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और यह भारत के एक महत्वपूर्ण खुफिया मिशन पर आधारित है, जो कि 1971 भारत-पाक युद्ध के बाद उपजे हालात के दौरान का है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक रॉ एजेंट का किरदार कर रहे हैं. उनके अपोजिट ‘पुष्पा द राइज’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक मुस्लिम लड़की के किरदार में हैं. सिद्धार्थ और रश्मिका पहली बार एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. रश्मिका मंदाना की ये दूसरी बॉलीवुड फिल्म. उन्होंने गुड बॉय से डेब्यू किया है.
View this post on Instagram
फिल्म ‘मिशन मजनू’ का 1 मिनट 19 सेकेंड का टीजर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ नजर आ रहा है. टीजर में बताया जाता है कि 1971 में पाकिस्तान तीसरी बार हिंदुस्तान से जंग हार चुका था. रस्सी जल गई थी, लेकिन बल नहीं गया था. इंडिया पर धाक जमाने का पाकिस्तान के पास बस एक ही रास्ता था. इंडिया पर न्यूक्लियर अटैक. लेकिन उनको रॉ की काबिलियत का अंदाजा नहीं था. ये कहानी एक ऐसा जाबांज एजेंट की है, जिसका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज नहीं है. इस वॉयस ओवर के खत्म होते ही सिद्धार्थ मल्होत्रा की धांसू एंट्री होती है. वो एक दौड़ती हुई ट्रेन के दो डिब्बों के बीच खड़े हुए नजर आते हैं. इधर पाकिस्तान न्यूक्लियर अटैक के लिए पूरी तरह तैयार नजर आता है. लेकिन सिद्धार्थ किरदार पाक के नापाक मिशन को नेस्तनाबूत करने के लिए हर संभव कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है.
ओटीटी के किस प्लेटफॉर्म पर आएगी ‘मिशन मजनू’
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिशन मजनू’ डायरेक्ट-टू-डिजिटल रिलीज़ का ऑप्शन चुनेगी और यह फिल्म जनवरी 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी. फिल्म में सिद्धार्थ एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रश्मिका पाकिस्तान में रहने वाली एक मुस्लिम लड़की का रोल प्ले कर रही हैं.’
