Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Review: नॉन स्टॉप एंटरटेनमेंट, रणबीर- आलिया की शानदार केमिस्ट्री दिखाती है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Review: आलीशान और भव्य सेट, कलरफुल गीत संगीत और बड़े बड़े सितारों से सजी करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) 28 जुलाई 2023 यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज होगी गई है। इस फिल्म (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) के साथ करण जौहर 7 साल बाद निर्देशक के रूप मेें वापसी कर रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 के बैनर तले बनी यह फिल्म संपूर्ण मनोरंजन पर केंद्रित, पारिवारिक रिश्तों के ताने बाने से बुनी एक लव स्टोरी है जिसमें एक्शन का तड़का भी लगाया गया है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इससे पहले गली बॉय में भी साथ काम कर चुके हैं जिसे काफी सराहा गया था और अब यह फिल्म इस जोड़ी की दूसरी रोमांटिक फैमिली ड्रामा है।
कहानी
फिल्म (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) की कहानी पारिवारिक मूल्यों पर आधारित है। इसमें एक मस्तमौला पंजाबी लड़के रॉकी (रणवीर सिंह) को पेशे से पत्रकार बंगाली लडक़ी रानी (आलिया भट्ट) से मतभेदों के बावजूद प्रेम हो जाता है। अब चूंकि दोनों की पारिवारिक पृष्ठभूमि अलग-अलग है तो दोनों के प्रेम के बीच पारिवारिक समस्याएं आना लाजमी है। ऐसे में दोनों एक योजना के तहत एक-दूसरे के घर तीन-तीन महीने रह कर परिजनों को मनाने का प्रयास करते हैं। लेकिन क्या वे एक दूसरे के परिवार में एडजस्ट हो पाएंगे, क्या परिवारों को मनाने में सफल हो पाएंगे ???। इस दौरान उनके सामने कौन कौन सी चुनौतियां और समस्याएं पेश आती हैं। और अंत में क्या उनके प्रेम का सुखद सफर शुरू होता है ?? इन सवालों के जवाब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी। यह एंटरटेनमेंट पैकेज यकीनन आपको फील गुड कराएगा।
Must Read: Kriti Sanon के शानदार मेकअप लुक्स
एक्टिंग
रणवीर सिंह एक जोशीले एक्टर हैं जो अपने सभी भावों की शानदार अभिव्यक्ति करते हैं। अपने रोमांटिक अंदाज में उन्होंने शानदार एक्टिंग की मिसाल पेश की है। वहीं दूसरी ओर आलिया भट्ट ने भी अपने अभिनय से आकर्षित किया है। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री ज़बरदस्त है। अपने जमाने के मशहूर रोमांटिक एक्शन हीरो धर्मेंद्र ने भी इस फिल्म (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) के जरिए अरसे बाद वापसी की है। उनकी उपस्थिति फिल्म का एक खास आकर्षण है जो धर्मेंद्र के फैन्स के साथ-साथ आज की युवा पीढ़ी को बहुत पसंद आएगी। इसके अलावा जया बच्चन और शबाना आजमी ने भी अपने अभिनय से फिल्म में चार चांद लगा दिए है। दोनों की ही गिनती देश के श्रेष्ठ कलाकारों में होती है। कुल मिलाकर सभी ने अपने अभिनय का सौ फीसदी देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
निर्देशन
कुछ निर्देशकों का विजन उन्हें महान बना देता है। ऐसे ही निर्देशक हैं करण जौहर। करण जौहर पब्लिक ही नब्ज़ अच्छी तरह पहचानते हैं। वे बखूबी जानते हैं कि फिल्म में मनोरंजन ही एक ऐसा एलीमेंट है जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक आने पर मजबूर कर देता है। इसलिए उन्होंने इस फिल्म (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) को हर वर्ग के लिए मनोरंजक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रेम कहानी और पारिवारिक मूल्यों के बीच के संघर्ष को उन्होंने बखूबी स्क्रीन पर उकेरा है। और अपने इस प्रयास में काफी हद तक सफल हुए हैं। अपने हर कलाकार से उन्होंने बेहतरीन काम लिया है और कहानी के साथ पूरा न्याय किया है। भव्य सेट जहां उनके विशाल विजन को दर्शाते हैं। वहीं पारिवारिक दृष्टिकोण उनका रिश्तों के प्रति अहमियत को दर्शाता है। संक्षेप में कहा जा सकता है कि फिल्म को हर पहलू पर दर्शनीय बनाने के लिए उन्होंने किसी भी बात से समझौता नहीं किया है। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखे हैं। इसके डायलॉग स्वयं इशिता मोइत्रा ने लिखे हैं।
म्यूजिक
फिल्म (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) के गीत अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और संगीत प्रीतम ने दिया है। गीतों को अपनी आवाज दी है अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल, भूमि त्रिवेदी और जोनिता गांधी ने दी है। कई गाने पहले से ही चार्टबस्टर पर धूम मचा रहे हैं। गीत और संगीत पर भी विशेष ध्यान दिया गया है जो मूवी में तो दिखने में अच्छा लगता ही है साथ ही ऑडियो में भी कर्णप्रिय और मधुर है।
