Shehzada Movie Song: ‘शहजादा’ फिल्म का सॉन्ग ‘मेरे सवाल का’ हुआ रिलीज

Shehzada Movie Song Mere Sawal Ka

Shehzada Movie Song: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) फिल्म ‘शहजादा’ (Shehzada) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) भी दिखेंगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

इसे कहते हैं लव ऑन द एयर… क्योंकि ‘शहजादा’ के मेकर्स ने गुरुवार की दोपहर को खास बना दिया है। फरवरी प्यार करने वालों का महीना है और ‘शहजादा’ का सिजलिंग रोमांटिक ट्रैक आउट हो गया है। दो जोशीले गानों, ‘छेड़खानियां’ और ‘मुंडा सोना हूं’ मैं के बाद, निर्माता अब एक नया ट्रैक ‘मेरे सवाल का’ लेकर आए हैं।

रोमांटिक केमिस्ट्री ने किया कमाल

यह गाना रोमांस से भरपूर है। जिसमें कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की रोमांटिक केमिस्ट्री एक बार फिर कमाल कर रही है। यह गाना रिलीज हुए अभी कुछ ही मिनट हुए हैं और इसके वीडियो को यूट्यूब पर ही तकरीबन 2 लाख बार देखा जा चुका है। हर मिनट पर बढ़ते व्यूज बता रहे हैं कि यह गाना इस वेलेंटाइन डे को खास बनाने वाला है।

दिल्ली की कहानी है ‘शहजादा’

दिल्ली की पृष्ठभूमि में सेट, ‘मेरे सवाल का’ श्लोका लाल द्वारा लिखा गया है, प्रीतम द्वारा सुंदर रचना के साथ और शशवत सिंह और शाल्मली खोलगड़े द्वारा मंत्रमुग्ध करने वाले स्वर में है।

फिल्म ‘शहजादा’ का निर्देशन रोहित धवन ने किया है। जिसमें कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर ने अभिनय किया है और संगीत प्रीतम ने दिया है। जिसे भूषण कुमार, अल्लू अरविंद, अमन गिल और कार्तिक आर्यन ने निर्मित किया है। यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है।