Sukesh Chandrashekhar and Jacqueline Fernandez: सुकेश ने फिर लिखा जैकलीन को फिर लिखा प्रेम पत्र, जानिए क्या लिखा पत्र में?
Sukesh Chandrashekhar and Jacqueline Fernandez: महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Jacqueline Fernandez) इस सनय 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल काट रहा है। इस मामले में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी जुड़ चुका है। एक्ट्रेस से कई बार इस मामले में पूछताछ हो चुकी है। हालांकि उन्होंने अभिनेत्री ने महाठग के साथ किसी तरह जुड़े रहने से इनकार किया है।जैकलीन के इन दावों के बीच सुकेश समय-समय पर उनके लिए जेल से प्रेम पत्र लिखता रहता है। एक बार फिर थैंक्सगिविंग और क्रिसमस के मौके पर उसने जैकलीन के नाम चिट्ठी लिखी।
हालिया चिट्ठी में सुकेश ने लिखा-‘बेबी, (Jacqueline Fernandez) सबसे पहले तो बता दूं कि मैं तुम्हारे लिए बेहद खुश हूं कि तुम्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में योगदान के लिए डिस्टिंक्टिव इंटरनेशनल अरब फेस्टिवल अवार्ड्स (DIAFA) 2023 में सम्मानित किया गया। तुम्हें अंदाजा भी नहीं कि मैं तुम्हारे लिए कितना खुश हूं माय लव। तुम भारतीय मनोरंजन जगत की शानदार कलाकार हो।’
अपनी बात जारी रखते हुए सुकेश ने आगे लिखा-‘अवॉर्ड फंक्शन में तुम व्हाइट गाउन में कमाल लग रही थीं। बेबी तुम्हें देखकर मैं दंग रह गया। तुम मेरी दुनिया हो बोम्मा। बेबी (Jacqueline Fernandez) तुम्हारी हालिया दो तस्वीरें- जिनमें तुम रेड अरेबिक आउटफिट और पिंक साड़ी में नजर आ रही हो, वे बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन ग्लिटरी लहंगा में जो तुम्हारा फोटोशूट है, उसने मेरा दिल चुरा लिया है। बेबी इस प्लेनेट पर तुम इकलौती एंजल हो।’
View this post on Instagram
सुकेश ने आगे लिखा- ‘लहंगे में तुम्हारी फोटो और तुम दोनों बेहद खूबसूरत, बेहद स्टनिंग हैं, तुम कमाल लग रही हो। तुमने मेरी रातों की नींद उड़ा दी है। मेरे सारे ख्याल सिर्फ तुम्हारे बारे में होते हैं मेरी हनी बी, मैं उस पल का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जब तुम्हारे साथ होउंगा।’
इसके अलावा सुकेश ने लिखा- ‘बेबी (Jacqueline Fernandez) जब हैप्पीनेस मंथ और थैंक्सगिविंग शुरू होता है तो मैं तुम्हारे साथ होना मिस करता हूं लेकिन, जल्द ही हम फिर मिलेंगे और एक साथ इसे सेलिब्रेट करेंगे। मेरी सारी खुशियां तुम्ही से शुरू होती हैं, तुम्हीं से प्यार है। मैं एक बार फिर घुटनों पर बैठकर तुमसे माफी मांगना चाहता हूं जिन भी परेशानियों से तुम गुजरी हो उनके लिए। तुम्हारी आंखों में देखकर तुम्हें फिर से प्रपोज करना चाहता हूं। मेरी शेरनी तुम हमेशा मेरा सिर गर्व से ऊपर रखती हो।’
