Ganpat Teaser: टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपत’ का टीजर हुआ रिलीज़, ताबड़तोड़ एक्शन करते दिखे
Ganapath Teaser: बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) बहुत जल्द फिल्म ‘गणपत’ (Ganapath) के जरिए बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है. हाल ही में एक्टर ने इस फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमें वो धांसू एक्शन करते दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही इस टीजर ने फैंस के बीच तहलका मचा दिया है.
टाइगर ने रिलीज किया ‘गणपत’ का टीजर
फिल्म के इस धमाकेदार टीजर को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ अकाउंट ने लिखा, ‘ऐसी एक दुनिया जहां आतंक का है राज, वहां गणपत आ रहा है बनके अपने लोगों की आवाज शानदार एंटरटेनर 20th अक्टूबर 2023 को रिलीज कर रहा हूं! इस दशहरे सिनेमाघरों में करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. टीजर में टाइगर एक बार फिर एक्शन हीरो के रूप में दिखे. फैंस टीजर को देखकर ना सिर्फ फिल्म बल्कि एक्टर की बॉडी की भी काफी तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, ‘फाइनली हमारा इंतजार खत्म हुआ.’ वहीं दूसरे ने लिखा कि, ‘बाप रे रोंगटे खड़े हो गए.’ वहीं एक और फैन ने लिखा कि, ‘ये तो बवाल है.’
View this post on Instagram
कृति सेनन के साथ दिखेंगे टाइगर
आपको बता दें कि टाइगर की ये फिल्म भी एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. जिसमें वो कृति सेनन के साथ नजर आएंगे. बता दें कि दोनों की जोड़ी फिल्म ‘हीरोपंती’ में भी नजर आई थीं. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था. वहीं इसके अलावा टाइगर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में भी नजर आने वाले हैं. खबरों की मानें तो इसमें वो खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. वहीं टाइगर के फैंस उनकी दोनों ही फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.
टाइगर की फिल्मों को लेकर बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट
बता दें कि, गणपत एक एक्शन थ्रिलर फिल्म हैं। इस फिल्म में टाइगर के साथ कृति सेनन नजर आएंगी। इसके अलावा टाइगर अक्षय कुमार के साथ फिल्म छोटे मियां बड़े मियां में भी नजर आने वाले हैं। टाइगर की दोनों फिल्मों को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
