Vicky Jain ex-girlfriend: ये एक्ट्रेस थी विक्की जैन का पहला प्यार, 7 साल चला रिश्ता

Vicky Jain

Vicky Jain ex-girlfriend:  टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की लव लाइफ और ब्रेकअप के बारे में हर कोई जानता है. अंकिता ने पवित्र रिश्ता से डेब्यू किया था, इसी दौरान उनकी सुशांत सिंह राजपूत से मुलाकात हुई थी. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया.

हालांकि, लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों का बहुत बुरे नोट पर ब्रेकअप हुआ था. लेकिन, अंकिता के पति विक्की जैन (Vicky Jain) के पहले प्यार के बारे में कोई नहीं जानता है. जी हां, विक्की का पहला प्यार अंकिता नहीं बल्कि टीवी और बॉलीवुड में काम कर चुकी एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tia Bajpai (@tiabajpai)

टिया बाजपेयी को किया डेट

विक्की (Vicky Jain) ने जिस एक्ट्रेस को डेट किया था वो कोई और नहीं बल्कि टिया बाजपेयी हैं. रिपोर्ट अनुसार 2012 में विक्की और टिया ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था. उस दौरान विक्की बॉक्स क्रिकेट लीग के मालिक थे, तभी उनकी मुलाकात टिया से हुई थी.

ब्रेकअप की वजह का नहीं हुआ खुलासा

जैसे-जैसे दोनों ने साथ टाइम स्पेंड करना शुरू किया प्यार हो गया. हालांकि, विक्की (Vicky Jain) और टिया ने ऑफिशियल तौर पर कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया. इनके ब्रेकअप का कारण क्या था ये भी किसी को नहीं पता. बता दें टिया ने बॉलीवुड में हॉन्टेड-3डी से कदम रखा था.

Must ReadNeha Pendse Casting Couch: जब नेहा पेंडसे को काम के लिए हमबिस्तर होने के लिए कहा गया

कई फिल्मों में कर चुकी हैं काम

उन्हें 1920:एविल रिटर्न्स और बांके की क्रेजी बारात जैसी फिल्मों में भी देखा जा चुका है. वहीं, टीवी पर टिया को घर की लक्ष्मी बेटियां, क्योंकि सास भी कभी बहू थी और अनहोनियों का अंधेरा जैसे सीरियल में देखा गया. बता दें 2005 में टिया सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा चैलेंज का भी हिस्सा थीं.

टिया सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन फॉलोवर्स भी हैं. टिया कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं. मालूम हो, टिया संग ब्रेकअप के बाद विक्की (Vicky Jain) को अंकिता से प्यार हो गया और उनसे शादी कर ली. लेकिन, टिया अभी भी सिंगल हैं.