Vicky Kaushal and Katrina: अपनी लेडी लव कैटरीना की बातों के कायल हुए विक्की कौशल, सुनाए कुछ किस्से
Vicky Kaushal and Katrina: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉवर कपल में से एक हैं, जो अपनी जोड़ी से हमेशा फैंस का दिल जीतते हैं। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि विक्की की तुलना में कैटरीना को इंडस्ट्री में ज्यादा एक्सपीरियंस है। यह सिर्फ हम ही नहीं कह रहे, बल्कि इस बात को एक्ट्रेस के पति खुद भी मानते हैं। विक्की का मानना है कि कैटरीना की समझदारी और एक्सपीरियंस उन्हें व्यावहारिक रूप से इंडस्ट्री में मदद करता है।
हाल ही में फिल्म कैंपेन में बात करते हुए विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने कहा, ‘जब बात काम की आती है तो कैटरीना बहुत प्रैक्टिकल होती हैं। उनकी राशि कर्क है इसलिए वो बहुत अट्रैक्टिव और इमोशनल इंसान हैं, लेकिन बात जब काम की आती है तो शायद ये अनुभव काम से आता है और उसे अपनी जमीनी हकीकत सही लगती है। अगर सच कहूं तो इससे मेरी बहुत मदद हुई है। सबसे बड़ा सपोर्ट जो मुझे मिला है वो ये है कि वो फैक्ट्स को फैक्ट्स के रूप में सामने लाती हैं।’
View this post on Instagram
विक्की (Vicky Kaushal) ने आगे कहा, ‘खासकर जब बात मेरे परफॉरमेंस की होती है या मेरे ट्रेलर या मेरे काम से जुड़ी किसी भी चीज की होती है। कभी-कभी मैं जब बहुत थका हुआ होता हूं तब भी उसे अपना डांस दिखाता हूं।’
हंसते हुए एक्टर (Vicky Kaushal) ने आगे कहा, ‘कभी-कभी जब काम और फैसला लेने की बात आती है तो वो सच में ऐसी बातें बताती हैं जो गलतियों और अनुभवों से ही सीखी जा सकती हैं। जब वो मुझे किसी चीज पर सलाह देती हैं या राय देती हैं तो मुझे पता है मुझे उसे सीरियसली लेना होगा, क्योंकि वो उसे बहुत सोच-समझकर बोल रही होती हैं, जिसकी कभी-कभी आपको जरूरत होती है।’
इसके साथ ही विक्की (Vicky Kaushal) ने कैटरीना की तारीफ करते हुए बताया कि उन्होंने बहुत मेहनत की है तभी आज उनके पास इतना नॉलेज है।
Must Read: Dream Girl 2: खत्म हुआ इंतज़ार आयुष्मान खुराना ने जारी किया ड्रीम गर्ल 2 का अपना लुक
बता दें, विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ ने साल 2021 में शादी रचाई थी। कैटरीना अपने पति से उम्र में 5 साल बड़ी हैं, लेकिन एज गैप कभी भी दोनों के बीच कोई रुकावट नहीं बना। हमेशा दोनों में खूब प्यार देखने को मिला है।
