Yodha Movie Release Date: बदल गई फिल्म ‘योद्धा’ की रिलीज डेट, इस दिन होगी रिलीज़
Yodha Movie Release Date: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ (Yodha) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। अब फैंस का इंतजार थोड़ा और बढ़ गया है, क्योंकि सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ (Yodha)की रिलीज डेट में बदलाव आ गया है। पहले ये फिल्म 7 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब रिलीज डेट बढ़ा दी गई है। सागर आमरे और पुष्कर ओझा के डायरेक्श में बनने वाली फिल्म ‘योद्धा’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा दिशा पटानी और राशी खन्ना भी लीड रोल में हैं। बताते चलें कि ये पहला मौका नहीं है जब फिल्म ‘योद्धा’ का रिलीज डेट बदली गई है। इससे पहले भी रिलीज डेट में बदलाव हो चुका है।
SIDHARTH MALHOTRA: ‘YODHA’ GETS NEW RELEASE DATE… #Yodha – starring #SidharthMalhotra, #DishaPatani and #RaashiiKhanna – gets new release date: In *cinemas* on 15 Sept 2023… Directed by #SagarAmbre and #PushkarOjha.#KaranJohar and #PrimeVideo presents in association with… pic.twitter.com/FEdscwOHB4
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 25, 2023
फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ (Yodha) की नई रिलीज डेट को लेकर जानकारी दी है। तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशी खन्ना की फिल्म ‘योद्धा’ (Yodha) की नई रिलीज डेट सामने आई है। ये फिल्म अब 15 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Must Read: Heeramandi Series: संजय लीला भंसाली ने 1,60,000 SQ FT में बनाया अपनी वेब सीरीज हीरामंडी का विशाल सेट
