Kanye West Latest: कान्ये वेस्ट अपनी सास के साथ बनाना चाहते थे यौन संबंध, अस्टिटेंट का दावा

Kanye West

Kanye West Latest: किम कर्दाशियन के एक्स पति और अमेरिकी रैपर कान्‍ये वेस्‍ट लगातार नए आरोपों का सामना कर रहे हैं। उनकी एक पूर्व सहायक ने उन पर मुकदमा दायर किया है जिसमें रेप से लेकर कई सनसनीखेज दावे किए गए हैं। लॉरेन पिसियोटा नाम की इस एक्‍स-असिस्‍टेंट का अरोप है कि सीन ‘डिडी’ कॉम्‍ब्‍स संग एक स्‍टूडियो सेशन के दौरान उनका रेप हुआ। पिसिकोटा का कहना है कि कान्‍ये वेस्‍ट (Kanye West) ने उनकी ड्रिंक में ड्रग्‍स मिलाया और फिर उनके साथ नशे की हालत में रेप किया। यही नहीं महिला ने यह भी दावा किया है कि कान्‍ये अपनी एक्‍स-वाइफ बियांका सेंसरी की मां यानी अपनी सास के साथ सेक्‍स-संबंध बनाना चाहते थे।

लॉरेन पिसियोटा साल 2021 से 2022 तक कान्‍ये वेस्ट की असिस्‍टेंट थीं। फेमस मैगजीन ने पिसिकोटा की ओर से दायर मुकदमे की याचिका के हवाले से खुलासे किए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिसियोटा ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि कान्‍ये वेस्ट जिन लोगों के साथ संबंध रखते थे, वह उनकी माताओं के साथ सोना चाहते थे, सेक्‍स करना चाहते थे।

याचिका में उन्‍होंने (Kanye West) आरोप लगाए हैं कि कान्ये वेस्‍ट ने कैलिफोर्निया में सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स के साथ एक स्टूडियो सेशन के दौरान उनकी ड्र‍िंक में एक ‘दवा’ मिला दी और फिर उनके साथ मारपीट की। उसने दावा किया कि रैपर ने ही उनके लिए वह ड्रिंक मंगवाई थी जिसे पीने के कुछ समय बाद वह होश में नहीं थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Glow News (@glownewsbr)

पिसियोटा ने कहा- ‘कुछ ही समय बाद मुझे अजीब महसूस होने लगा। मैं अपने शरीर और बोलने पर नियंत्रण खोने लगी। जब मैं जगी तो मुझे कुछ याद नहीं आ रहा था लेकिन मैं बहुत शर्मिंदगी महसूस कर रही थी। उसने मेरे साथ रेप किया था।’

कान्‍ये वेस्‍ट (Kanye West) की पूर्व पत्‍नी बियांका सेंसरी की मां का नाम अलेक्जेंड्रा सेंसरी है। पिसियोटा का दावा है कि 2022 में बियांका से शादी से पहले उनकी मां अलेक्‍जेंड्रा रैपर कान्ये वेस्‍ट की ‘ऑन-कॉल सेक्स पार्टी’ का हिस्‍सा थीं। इतना ही नहीं एक्स अस्टेंट ने 28 सितंबर, 2022 को एक कथित मैसेज का भी जिक्र किया जो कान्‍ये ने अपनी बीवी बियांका को भेजा था। इसमें लिखा था- ‘मैं तुम्हारी मां के साथ सेक्‍स करना चाहता हूं। उसके ऑस्‍ट्रेलिया जाने से पहले। मैं चाहता हूं कि तुम मुझे और अपनी मां को यह सब करते हुए देखो।’

कान्‍ये वेस्‍ट (Kanye West) ने 2014 में किम कर्दाश‍ियन से शादी की थी। इसके बाद 2022 में उनका तलाक हो गया। उसी साल कान्‍ये से बियांका सेंसरी से शादी की। दो दिन पहले ही कान्‍ये वेस्‍ट पर अपनी दोनों पूर्व पत्‍नियों की जासूसी करवाने के भी आरोप लगे हैं।

Must Read: Shraddha Kapoor Relationship: रिलेशनशिप में हैं श्रद्धा कपूर, एक्ट्रेस ने खुद किया कन्फर्म