Samantha Ruth Prabhu Boyfriend: सामंथा रुथ प्रभु के बॉयफ्रेंड पहले से ही हैं शादीशुदा, जाने नए कपल के बारे में
Samantha Ruth Prabhu Rumoured Boyfriend Raj Nidimoru: साउथ सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. दरअसल एक्ट्रेस को एक बार फिर से प्यार हो गया है. खबरों के अनुसार एक्ट्रेस फिल्म निर्देशक राज निदिमोरु को डेट कर रही हैं. राज के साथ एक्ट्रेस (Samantha Ruth Prabhu) ने हाल ही में एक सेल्फी भी शेयर की. जिसमें वो उनके साथ कोजी होती दिखी. इस तस्वीर को देखकर हर कोई ये मान रहा है कि एक्ट्रेस ने राज संग अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया है.
शादीशुदा हैं सामंथा रूथ प्रभु के रूमर्ड बॉयफ्रेंड
सोशल मीडिया पर इस वक्त सिर्फ सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और राज निदिमोरु के प्यार की चर्चा चल रही है. एक्ट्रेस के फैंस इस बात से काफी खुश हैं कि एक्ट्रेस अपनी लाइफ में आगे बढ़ रही है. लेकिन उनको ये जानकर झटका लग सकता है कि जिनके साथ वो रिश्ते में आगे बढ़ने जा रही है. वो पहले से ही शादीशुदा है. जी हां राज साल 2015 में श्यामली डे संग शादी की थी. खबरों के अनुसार अब वो एक बेटी के पिता भी बन चुके हैं.
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हुई राज की शादी की फोटो
राज निदिमोरु और श्यामली डे की शादी की एक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खासी वाय़रल भी हो रही है. हैरान कर देने वाली बात ये भी है कि राज ने अभी तक श्यामली से तलाक भी नहीं लिया है और वो सामंथा (Samantha Ruth Prabhu) संग प्यार की पतंग उड़ा रहे हैं. हालांकि कुछ लोग ये भी दावा कर रहे हैं कि राज शादीशुदा हैं, लेकिन उनकी कोई बेटी नहीं हैं. अब ये कितना सच है इसका खुलासा तो खुद राज ही कर सकते हैं.
नागा चैतन्य से हुई थी सामंथा की शादी
बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने साउथ एक्टर नागा चैतन्य से शादी की थी. लेकिन चार साल बाद ही दोनों की शादी टूट गई. इसके कुछ वक्त बाद नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से ब्याह रचा लिया है और दोनों अपनी लाइफ में खुश है.
Must Read:Vicky Kaushal Networth: कैटरीना से शादी के बाद अपार दौलत के मालिक बन चुके हैं विक्की कौशल
