Hrithik Roshan Movies: ऋतिक रोशन की पैन इंडिया फिल्म में एंट्री, साउथ की बड़ी प्रोडक्शन कंपनियों के साथ करेंगे काम

Hrithik Roshan

Hrithik Roshan Movies: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘वॉर 2’ की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें वो जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे. इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था.

इस बीच ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैंस को सरप्राइज दिया है. ऋतिक रोशन बॉलीवुड के बाद अब साउथ में भी धमाल मचाने के लिए तैयार है, जहां वो फिल्म मेकर्स के साथ काम करेंगे.

होम्बले फिल्म के साथ हाथ मिलाएंगे ऋतिक रोशन?

दरअसल केजीएफ (KGF), कांतारा (Kantara) और सलार (Salaar) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाली होम्बले फिल्म्स ने ऋतिक के साथ एक मेगा पैन-इंडिया प्रोजेक्ट साइन किया है, इसकी जानकारी होम्बले फिल्म्स ने अपने हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर के दी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक नोट पोस्ट किया, जिसमें लिखा था- ‘वे उन्हें ग्रीक गॉड कहते हैं, उन्होंने दिलों पर राज किया है, सीमाओं को तोड़ा है और हम देखते हैं कि वह वास्तव में क्या हैं. हम सालों की मेहनत से बने इस कोलेबोरेशन के लिए होम्बले परिवार में ऋतिक रोशन का स्वागत करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं. धैर्य, भव्यता और गौरव की एक कहानी सामने आने वाली है, द बिंग बैंग की शुरुआत.’

ऋतिक प्रोजेक्ट के लिए है एक्साइटमेंट

ऋतिक (Hrithik Roshan) ने भी इस प्रोजेक्ट को लेकर अपना एक्साइटमेंट दिखाया है. उन्होंने कहा- ‘होम्बले पिछले कुछ सालों से बेहतरीन कहानियां पेश कर रहा है. मैं उनके साथ कोलेब करने और अपने फैंस को खास सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने के लिए एक्साइटेड हूं. हम बड़े सपने देख रहे हैं और इस विजन को रियल बनाने के लिए तैयार हैं.’

Must Read: Shehnaaz Gill ने 6 महीने में अपना 12 किलो वजन

ऋतिक अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’

ऋतिक (Hrithik Roshan) अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आएंगे, अयान मुखर्जी के डायरेक्शन वाली ‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी मेन रोल में हैं. यह फिल्म एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, इस फिल्म से जूनियर एनटीआर बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं.