Dipika kakar dignosed with cancer: दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 कैंसर होने से टूटे पति शोएब इब्राहिम
Dipika kakar dignosed with cancer: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika kakar) पिछले कुछ दिनों से अपने हेल्थ इश्यूज को लेकर चर्चा में हैं। शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग के जरिए पत्नी का हेल्थ अपडेट दिया था और बताया था कि अचानक से एक्ट्रेस के पेट में दर्द होने लगा था। लगातार दर्द की वजह से फैमिली डॉक्टर को दिखाया तो रिपोर्ट्स में दीपिका के लिवर में टेनिस बॉल के जितने बड़े ट्यूमर का खुलासा हुआ। इसके बाद अब बीते दिन ही दीपिका कक्कड़ ने अपने स्वास्थ्य को लेकर नया अपडेट शेयर किया, जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उन्हें स्टेज 2 कैंसर है। ये उनके और परिवार के लिए मुश्किल दौर है। ऐसे में अब पति शोएब इब्राहिम ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वो काफी इमोशनस दिखे हैं और दीपिका के जल्द ही ठीक होने की उम्मीद जताई है।
View this post on Instagram
दीपिका कक्कड़ (Dipika kakar) को पहले डॉक्टर्स ने बताया था कि उनके लीवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर है। उन्हें सर्जरी का इंतजार है। ऐसे में अब दीपिका के पति शोएब ने बताया कि स्कैन रिपोर्ट से उन्हें थोड़ी राहत मिली है। शोएब ने अपना लेटेस्ट व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि अल्लाह की कृपा से स्कैन रिपोर्ट साफ आई है। वायरस शरीर के अंदर कहीं और नहीं फैला है, जो कुछ भी है वो बस ट्यूमर तक ही सीमित है। शोएब ने कहा कि एक बार ट्यूमर को निकाल दिया जाता तो चीजें बेहतर हो जाएंगी। एक्टर ने बताया कि डॉक्टर्स ने जानकारी दी है कि सब कुछ कंट्रोल में है और अल्लाह ही जानता है कि आगे क्या होने वाला है।
शोएब इब्राहिम ने डॉक्टर्स पर जताया भरोसा
शोएब इब्राहिम ने आगे दीपिका कक्कड़ (Dipika kakar) की हेल्थ को लेकर बात करते हुए कहा कि लगातार खांसी के कारण सर्जरी में थोड़ी देर हुई। फिर भी उनका मानना है कि हर इंसान को कभी ना कभी ऐसे मुश्किल दौर से गुजरना पड़ता है। वो मानते हैं कि उनके लिए शायद यही वो कठिन समय है। उन्होंने अल्लाह के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि ये बड़ी हेल्थ चिंता है। एक्टर ने कहा कि डॉक्टर इसे संभालने में बहुत ही आश्वस्त हैं। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि डॉक्टर्स उन्हें आश्वस्त कर रहे हैं कि ये आसानी से ठीक किया जा सकता है।
क्या बोलीं दीपिका कक्कड़?
वहीं, व्लॉग में शोएब के साथ दीपिका कक्कड़ (Dipika kakar) भी मौजूद दिखीं। उन्होंने बताया कि वो डॉक्टर्स पर पूरा भरोसा कर रही हैं। उनके भरोसे से उन्हें ताकत मिल रही है। वो कहती हैं कि किसी के भी जीवन में कैंसर जैसे शब्द को सुनना काफी डरावना होता है। इससे मरीज और परिवार दोनों ही सफर करते हैं। दीपिका अंत में कहती हैं कि वो विश्वास बनाए हुई हैं। मजबूत हैं और अच्छे की उम्मीद कर रही हैं।
बहरहाल, अगर दीपिका कक्कड़ (Dipika kakar) की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो उन्हें ‘ससुराल सिमर का’ जैसे शोज के लिए जाना जाता है। वो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया’ में भी नजर आ चुकी हैं। हेल्थ की समस्या की वजह से उन्हें शो को छोड़ना पड़ा।
