Faizu New Girlfriend: जन्नत से ब्रेकअप के बाद शेफाली बग्गा को डेट कर रहे है फैजू, देखे वीडियो
Faizu New Girlfriend: टिकटॉक से एक्टिंग में आने वाले फैजू आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. वो कई म्यूजिक वीडियो और रिएलिटी शोज के जरिए लोगों का दिल जीत चुके हैं. खबरों की मानें को फैजू एक वक्त में टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर को डेट कर रहे थे, लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो गया. वहीं अब लग रहा है कि ब्रेकअप के बाद फैजू की लाइफ में प्यार की दोबारा एंट्री हो चुकी है. उन्हें हाल ही में BB 13 की एक हसीना के साथ हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
शेफाली बग्गा संग स्पॉट हुए फैजू
दरअसल फैजू (Faizu) को हाल ही में पैपराजी ने मुंबई के एक एरिया में स्पाट किया. जहां पर वो अकेले नहीं बल्कि ‘बिग बॉस 13’ में नजर आने वाली कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा के साथ नजर आए. दोनों इस दौरान हाथों में हाथ डाले सड़क पर चलते हुए नजर आए. शेफाली जहां रेड ड्रेस में कहर ढा रही थी. वहीं फैजू व्हाइट टीशर्ट में दिखे. दोनों पैपराजी को देखते हुए बल्श भी करते दिखे.
View this post on Instagram
सोशल मीडया पर छाया शेफाली-फैजू का वीडियो
सोशल मीडिया पर फैजू (Faizu) और शेफाली के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं. इसमें शेफाली के हाथों में गुलाब के फूल भी नजर आए. ये देखकर यूजर्स को लग रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि इसपर अभी तक फैजू और शेफाली ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है. वहीं पैपराजी को पोज देते हुए भी दोनों एक-दूसरे के साथ बात करने में बिजी दिखे.
आखिरी बार इस शो में नजर आए थे फैजू
बता दें कि शेफाली बग्गा ने ‘बिग बॉस 13’ से फेम हासिल किया था. जो शो के पहले फिनाले में बाहर हो गई थी. फिर वाइल्डकार्ड बनकर वापिस भी लौटी थी. लेकिन इसके बाद भी उनका सफर शो में ज्यादा नहीं चल पाया. वहीं फैजू (Faizu) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. आखिरी बार वो कुकिंग रिएलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ में नजर आए थे. जहां जजेस उनकी कुकिंग से काफी इंप्रेस हुए थे.
Must Read: Ranbir Kapoor Lifestyle: 345 करोड़ का मालिक होकर भी मां से 1500 रुपए पॉकेट मनी लेते है रणबीर
