Son of Sardar 2 Release Date: ‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज़ डेट आगे बढ़ी, जानें अब कब होगी रिलीज़

Son of Sardar 2

Son of Sardar 2 Release Date: बॉलीवुड के दमदार एक्टर अजय देवगन अब एक्शन के बाद कॉमेडी वाले अवतार में नजर आने वाले हैं. एक्टर की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ (Son of Sardar 2) जल्द ही रिलीज होने वाली है. लेकिन हाल ही में इसको लेकर एक बड़ी खबर सामने रही है. दरअसल फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. अब ये फिल्म 25 जुलाई को थिएटर्स में नहीं आएगी. जानिए इसकी नई रिलीज डेट

क्या है ‘सन ऑफ सरदार 2’ की नई रिलीड डेट?

दरअसल अजय देवगन फिल्म्स के ट्विटर हैंडल पर ये घोषणा की गई है. इसपर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया गया है कि ‘सन ऑफ सरदार 2’ (Son of Sardar 2) अब 25 जुलाई को रिलीज नहीं होगी. इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. पोस्ट में फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर लिखा गया है कि, ‘जस्सी पाजी और टोली आपको 1 अगस्त 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दिखाई देंगे..’

 

Must Read: Vijay Deverakonda Health: अस्पताल में भर्ती हैं विजय देवरकोंडा, जाने क्या है वजह?