Saiyaraa Box office collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ ने मचाया धमाल, आधा बजट निकाल चुकी है फिल्म

Saiyaraa

Saiyaraa Box office collection: अहान और अनीत की मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक सैक्निल्क के मुताबिक भले ही 26.37 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, लेकिन इस फिल्म का असली कंपटीशन किसी बड़े बजट की फिल्म से नहीं बल्कि साल 2023 में आई ’12वीं फेल’ से है.

इस फिल्म (Saiyaraa) ने वर्ल्डवाइड 70 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसे ‘सैयारा’ बहुत जल्द पीछे छोड़ सकती है, लेकिन फिर भी एक खास पॉइंट पर इस फिल्म को पीछे करने के लिए ‘सैयारा’ को इससे कहीं ज्यादा कमाई करनी होगी.

 

सैक्निल्क पर उपलब्ध अब तक के डेटा के मुताबिक, फिल्म (Saiyaraa) ने दूसरे दिन 10.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म का टोटल कलेक्शन 31.71 करोड़ रुपये हो चुकी है. फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये है और फिल्म ने अपने बजट का आधा हिस्सा निकाल लिया है.

यह मोहित सूरी द्वारा निर्देशित हाईएस्ट ओपनर (Saiyaraa) बन गई है. यहां तक कि उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. इसन मर्डर 2 (6.95 करोड़ रुपये), आशिकी 2 (6.10 करोड़ रुपये) और हाफ गर्लफ्रेंड (10.30 करोड़ रुपये) की पहले दिन की कमाई को पीछे छोड़ दिया है. मोहित सूरी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बनकर इसने एक विलेन (2014) की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने पहले दिन 16 करोड़ रुपये कमाए थे.

Must Read: Son of Sardar 2 Release Date: ‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज़ डेट आगे बढ़ी, जानें अब कब होगी रिलीज़