Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Latest: नॉयना के बॉयफ्रेंड की एंट्री होते बदलेगी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की कहानी
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Latest: एकता कपूर अपने शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को टीआरपी में टॉप पर बनाए रखने के लिए खूब मेहनत कर रही हैं. यही वजह है कि इस बार उनका शो नंबर 4 से उठकर नंबर 3 पर पहुंच गया है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि शो की कहानी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
रिपोर्ट के अनुसार अब शो (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) में एकता कपूर एक और नई एंट्री करवाने वाली हैं. फिलहाल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में मिहिर, तुलसी और नॉयना का लव ट्राइएंगल दिखाया जा रहा है. अब इस ट्राइएंगल में किसी और की भी एंट्री होने वाली है.कहा जा रहा है कि शो में नॉयना के बॉयफ्रेंड की एंट्री होगी.
View this post on Instagram
टीवी के पॉपुलर एक्टर विशाल नायक शो में नॉयना के बॉयफ्रेंड के कैरेक्टर में नजर आएंगे. अब इस खबर सुनकर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) की दर्शक काफी खुश नजर आ रहे हैं. शो में दिखाया गया है कि सालों बीत जाने के बाद भी मिहिर को नॉयना नहीं भूल पाई है. इतना ही नहीं बल्कि अब तो नॉयना को प्यार का भी एहसास होने लगा है.
नॉयना ने सोच लिया है कि अब वो मिहिर को अपने हाथ से नहीं निकलने देगी. लेकिन शो में नॉयना के बॉयफ्रेंड की एंट्री होती तो कहानी पूरी तरह से बदल जाएगी. क्योंकि नॉयना का बॉयफ्रेंड उसके सारे प्लान को चौपट कर देने वाला है. अब ये देखना मजेदार होगा कि नॉयना अपने बॉयफ्रेंड का सामना कैसे करती हैं.
Must Read: Aunty Kisko Bola By Farah Khan: फराह खान लेकर आ रही हैं नया टैलेंट शो ‘आंटी किसको बोला’
