Alia Bhatt: ब्रह्मास्त्र की रिलीज को लेकर घबराई आलिया भट्ट कहा- सब ठीक हो

Alia Bhatt

Alia Bhatt: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर ब्रह्मास्त्र रिलीज हो चुकी है और पहले ही दिन फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है. जिससे फिल्म की पूरी टीम के लिए खुशी का ठिकाना नहीं है। सभी सोशल मीडिया पर थैंक्यू पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं. आलिया भट्ट ने भी ऐसा ही किया। वह अपनी खुशी बांटने से खुद को रोक नहीं पाई इसलिए उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की लेकिन फिर भी वह एक बात को लेकर टेंशन में हैं और उम्मीद कर रही हैं कि सब कुछ ठीक हो जाए.

फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़ रुपये कमाए
फिल्म ब्रह्मास्त्र की ओपनिंग की बात करें तो रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने 75 करोड़ की कमाई कर ली है जो वाकई में बहुत बड़ी बात है. बॉलीवुड फिल्मों का इस समय का हाल देखकर ऐसा होना मुश्किल लग रहा था। वहीं रणबीर कपूर ने 75 करोड़ की ओपनिंग के साथ अपनी फिल्म संजू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं पहले दिन इतनी जबरदस्त कमाई करने के बाद आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘ब्रह्मास्त्र के एक्सपीरियंस हॉल में आने के लिए सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद, आने वाले दिनों के लिए कुछ उम्मीद है.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

400 करोड़ में बना है ब्रह्मास्त्र
ब्रह्मास्त्र ने पहले ही दिन अच्छा कलेक्शन किया, वहीं वीकेंड में इसकी कमाई बढ़ने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर पड़ रहे सूखे को दूर कर देगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र 400 करोड़ में बनी फिल्म है। इस फिल्म को बनने में 7 साल लगे हैं और इन सात सालों में इस पर पानी की तरह पैसा बहाया गया है.