लाल सिंह चड्ढा को लेकर दोहरे मन आमिर खान, कहा- उत्साहित भी और नर्वस…
Laal singh chaddha : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir khan) फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस फिल्म को लेकर ‘उत्साहित और नर्वस’ भी हैं।
आमिर (Aamir khan) के लिए फिल्म का सफल होना बहुत महत्व है क्योंकि यह उनकी फिल्म के प्रति मेहनत, प्यार और दृढ़ता को दर्शाता है। इसने फिल्म के अधिकार हासिल करने से लेकर अंत तक इसे दर्शकों के सामने पेश करने तक के सफर में समा बांधे रखा है।
आमिर की ‘लाल सिंह चड्ढा’ वास्तव में उनके विश्वास का प्रतीक है। कहानी में उन्होंने जो विश्वास और समर्पण का भव रखा है, उसने उन्हें एक निर्दोष व्यक्ति की कहानी को दर्शकों के समक्ष लाने के लिए 14 साल की इतनी लंबी अवधि तक बांधे रखा है।
Be it any challenge or difficulty, Laal’s courage gets him through it all.
Experience Laal’s journey on 11th August #LaalKoJaano#LaalSinghChaddha #AamirKhan #KareenaKapoorKhan #MonaSingh @chay_akkineni @manavvij786 @atul_kulkarni #AdvaitChandan #KiranRao pic.twitter.com/3feqZV3kPh— Aamir Khan Productions (@AKPPL_Official) August 5, 2022
READ MORE : विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म ‘लाइगर’ ने मचाई नई ‘आफत’, रिलीज हुआ नया सॉन्ग
आमिर (Aamir khan) ने फिल्म के प्रति अपनी भावनाओं और लगाव को व्यक्त करते हुए एक बयान में कहा, “हां, इसमें काफी समय लगा। कुल मिलाकर ठीक 14 वर्ष लेकिन फिल्म का अधिकार प्राप्त करने के लिए मुझे लगभग आठ से नौ साल का वक्त लगा। इसलिए मैं थोड़ा उत्साहित और नर्वस हूं क्योंकि हम जानते हैं कि हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है इसलिए दिल में घबराहट का बढ़ना जायज भी है कि लोग इस फिल्म को पसंद करेंग या नहीं भी।”
Tumko pehli baar maine dekha… Baar baar phir se dekha… Dekh ke bhi dil nahin bhara, main ki karaan? ❤️ Meet Laal & Rupa in 6 days…#LaalSinghChaddha releasing in theatres worldwide on 11th August#AamirKhan #KareenaKapoorKhan #MonaSingh @chay_akkineni @manavvij786 pic.twitter.com/RXzSAPxvMH
— Aamir Khan Productions (@AKPPL_Official) August 5, 2022
जहां तक सवाल फिल्म से है तो आमिर (Aamir khan) ने इस फिल्म की शूटिंग के लिए कई स्थलों को देखा है, वहीं फिल्म में भारत के स्थानों को भी खूबसूरत तरीके से फिल्माया गया है। इसके अलावा फिल्म लाल सिंह चड्ढा के 18 से 50 साल की उम्र के चरित्र को बखूबी ढंग से दिखाया गया है।
आमिर खान (Aamir khan) प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियोज में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी ने भी अपनी अपनी भूमिका को बखूबी ढंग से निभाया है। यह फिल्म 11 अगस्त का रिलीज होगी।
READ MORE : अफगानिस्तान की राजधानी में हुआ बम विस्फोट, 8 की मोत और 20 लोग गंभीर रुप से घायल
