Pathaan OTT Release : शाहरुख खान की ‘पठान’ की ओटीटी रिलीज डेट आउट, करोड़ों में बिके ‘पठान’ के ओटीटी राइट्स! जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म !!

Pathaan Release date on ott amazon prime video

Pathaan OTT Release: शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘पठान’ सिनेमाघरों में 25 जनवरी को रिलीज होगी. वहीं फैंस के लिए गुड न्यूज है दरअसल फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट भी सामने आ गई है.

Pathaan OTT Release Date: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) से चार साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं. ऐसे में फैंस भी ‘पठान’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इन सबके बीच ‘पठान’ की ओटीटी रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है. बता दें कि शाहरुख खान की एक्शन फिल्म ‘पठान’ की थिएट्रिकल रिलीज से नौ दिन पहले, दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को यशराज फिल्म्स को फिल्म में ओटीटी रिलीज के लिए कुछ बदलाव करने का निर्देश दिये थे. इसी दौरान खुलासा हुआ कि पठान 25 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Pathaan Movie Trailer Released : धांसू एक्शन करते नजर आए शाहरुख, दीपिका और जॉन, दिल धामकर देखिए पठान का ट्रेलर

Pathaan | Official Trailer | Shah Rukh Khan | Deepika Padukone | John Abraham | Siddharth Anand

दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर ‘पठान’ को पहले ही सेंट्रल फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड द्वारा अप्रूव किया किया जा चुका है. वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर ‘पठान’ 25 अप्रैल को प्रीमियर होगी. हालांकि इससे पहले री-सर्टिफिकेशन के लिए इसे सीबीएफसी को फिर से सबमिट करना होगा.

यह भी पढ़ें: Farzi Teaser Out: शाहिद कपूर की वेब सीरीज ‘फर्जी’ का टीजर रिलीज, इस टीजर में शाहिद कपूर एकदम अलग अवतार में दिखे।

अप्रैल में ओटीटी पर प्रीमियर होगी ‘पठान’

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक अदालत ने मेकर्स 20 फरवरी तक रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिये हैं. वहीं, सीबीएफसी से 10 मार्च तक फैसला करने को कहा है. हालांकि, सिनेमाघरों में रिलीज को लेकर अदालत ने कोई निर्देश नहीं दिया है, क्योंकि फिल्म की रिलीज नजदीक है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म अप्रैल में ओटीटी पर आएगी इसलिए, ओटीटी वर्जन में सारे बदलाव करना जरूरी है.बता दें कि एक्शन-थ्रिलर ‘पठान’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और पठान 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.