Selfiee Trailer: अक्षय कुमार की सेल्फी का ट्रेलर हुआ रिलीज, 24 फरवरी को बड़े पर्दे पर नजर आएगी फिल्म
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सेल्फी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। राज मेहता के निर्देशन में बनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘सेल्फी’ में अक्षय के अलावा इमरान हाशमी मेन लीड में नजर आ रहे हैं। 3 मिनट 3 सेकेंड का यह ट्रेलर काफी धमाकेदार है। महज आधे घंटे में इस ट्रेलर के वीडियो पर 4 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। फिल्म 24 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। यहां देखिए ‘सेल्फी’ का पूरा ट्रेलर।
SELFIEE Official Trailer | Akshay Kumar, Emraan, Nushrratt, Diana | Raj Mehta | In Cinemas Feb 24

सेल्फी फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो इसमें एक सुपरस्टार अक्षय कुमार (विजय वर्मा) और पुलिस ऑफिसर इमरान हाशमी (ओम प्रकाश अग्रवाल) होते हैं। दोनों के ईर्द-गिर्द फिल्म की कहानी घूमती रहती है। फिल्म एक सुपरस्टार और उसके सुपरफैन की अनूठी कहानी पर आधारित है। अक्षय कुमार एक फिल्मी शख्सियत की भूमिका निभाते हैं। वहीं, इमरान हाशमी को उनके कट्टर फैन के तौर पर दिखाया गया है। सेल्फी के ट्रेलर को भी दोनों के फैंस काफी ज्यादा प्यार देते नजर आ रहे हैं। इसकी ट्रेलर वीडियो में कॉमेडी, एक्शन के साथ-साथ कुछ इमोशनल सीन्स भी नजर आ रहे हैं।

Selfiee Movie Star Cast
24 फरवरी 2023 को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की इस साल की पहली फिल्म रिलीज होने जा रही है, जिसका नाम “Selfiee” है जिसमे आपको कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिलेगा। स्टार कास्ट की बात करे तो इसमें आपको अक्षय कुमार, इमरान हाशमी, नुसरत भरुचा, डायना पेंटी मुख्य भूमिका में देखने को मिलने वाले हैं।

