Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser : सलमान की फिल्म का टीजर रिलीज,सलमान खान ने दिखाया धांसू एक्शन, थिएटर्स में गूंज उठा लव यू भाई जान
सामने आया ‘किसी का भाई किसी की जान’ टीजर
मगंलवार 24 जनवरी को सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘किसी का भाई किसी की जान’ का पोस्टर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी थी कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर 25 जनवरी यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज होगा. ऐसे में सुपरस्टार शाहरुख खान की पठान फिल्म की रिलीज के साथ ही ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का टीजर रिलीज हो गया है. सलमान की इस फिल्म के टीजर में आप देख सकते हैं कि वह एक दम साउथ फिल्म के हीरो की तरह दिखाई दे रहे हैं. साउथ इंडियन ड्रेस में सलमान का लुक एक दम कमाल का लग रहा है.
Must Read: Pathan Movie Review: शाहरुख खान की ‘पठान’ है फुल पैसा वसूल, देखने से पहले पढ़ें फुल मूवी रिव्यू
1 मिनट 43 सेकेंड के ‘किसी का भाई किसी की जान’ के टीजर में एक्शन हाई-वोल्टेज दिखाया गया है. साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े और साउथ सुपरस्टार वेंकेटश दग्गुबाती की झलक भी देखने को मिलेगी. ‘किसी का भाई किसी की जान’ के टीजर से ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म फुल ऑन एक्शन, कॉमेडी और रोमांस का भरपूर डोज साबित होगी.
Biggest Megastar of indian Cinema #SalmanKhan is back with a Bang.
Crowd Going Berserk, Yeh toh Bas Start hai. #KisiKaBhaiKisiKiJaan aa Rahe Eid pe Eidi Dene!! ✨🔥#KBKJTeaserInTheatres pic.twitter.com/pcSy1neOe6
— BALLU LEGEND..!!✨ (@LegendIsBallu) January 25, 2023
टीजर में सलमान को जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इससे पहले भी भाईजान दबंग खान कई फिल्मों में एक्शन करते देखे गए हैं, लेकिन किसी का भाई किसी की जान में वह पूजा हेगड़े संग रोमांस के साथ शहनाज गिल के साथ भी नजर आने वाले हैं। टीजर में सलमान का दमदार एक्शन और पावरफुल फरफॉर्मेंस देखने के बाद आप उनपर से नजरें नहीं हटा पाएंगे।
View this post on Instagram
टीजर में सलमान के साथ शहनाज गिल भी दमदार अवतार में नजर आई हैं। शहनाज को फिल्म में देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। शहनाज के साथ फिल्म के टीजर में राघव जुयाल, पलक तिवारी और जस्सी गिल भी नजर आ रहे हैं।
कब आएगी ‘किसी का भाई किसी की जान’
आखिरी बार सलमान खान (Salman Khan) को फिल्म ‘अंतिम’ में देखा गया था. ऐसे में ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर देखने के बाद फैंस इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मालूम हो कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) फिल्म 21 अप्रैल, 2023 यानी ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होनी है.
