Sana Khan Pregnancy: मां बनने वाली हैं सना ख़ान, ढाई साल पहले इंडस्ट्री छोड़ मुफ्ती अनस से की थी शादी

Sana Khan

Sana Khan Pregnancy: ‘बिग बॉस’ फेम सना खान (Sana Khan) और उनके पति मुफ्ती अनस सैयद (Mufti Anas Sayyad) के घर में जल्द ही बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं. एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं. 34 साल की एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर अपने फैंस को खुश कर दिया है.

शादी के ढाई साल बाद प्रेग्नेंट हैं सना
सना खान (Sana Khan) ने नवंबर 2020 में मुफ्ती अनस सैयद से शादी की थी. उन्होंने अपनी शादी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर कर सभी को हैरान कर दिया था. शादी के ढाई साल बाद अब एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने पति के साथ इस खबर को शेयर किया है. हाल ही में, सना और उनके पति अनस ने ‘इकरा टीवी चैनल’ पर एक इंटरव्यू दिया, जहां उन्होंने अपने होने वाले बच्चे के बारे में बात की. जब सना से पूछा गया कि क्या वह बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं तो सना ने सीधे-सीधे इस सवाल का जवाब नहीं दिया, लेकिन अनस ने बताया कि उन्होंने अभी तक इसकी अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन अब वह इस गुडन्यूज को शेयर कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

होने वाले बेबी को लेकर क्या बोलीं सना
अनस ने खुलासा किया कि जून के आखिर में वह अपने होने वाले बेबी का स्वागत करेंगे. अनस को खुशी हुई कि उन्होंने अपने चैनल पर अपने पिता बनने की अनाउंसमेंट की. जब सना से पूछा गया कि वह मां (Sana Khan) बनने जा रही हैं तो उन्हें कैसा महसूस हो रहा है. सना ने कहा कि वह बहुत खुश और एक्साइटेड हैं. ‘जय हो’ की एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि वह अपने बच्चे को गोद में लेने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं.

Must Read: Gaslight Movie Trailer: मिस्ट्री और थ्रिलर से भरपूर है सारा अली खान की फिल्म ‘गैसलाइट’ का ट्रेलर

सना धर्म के लिए छोड़ी थी इंडस्ट्री
सना (Sana Khan) टीवी और बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस थीं, जिन्हें ‘जय हो’, ‘वजह तुम हो’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. वह साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. हालांकि, इंडस्ट्री में कामयाब होने के बावजूद उन्होंने साल 2020 में एक्टिंग को हमेशा के लिए गुडबाय कह दिया था. उनका कहना था कि उन्होंने इस्लाम धर्म के लिए एक्टिंग छोड़ी है.