Sara Ali Khan and Kartik Aaryan: आशिकी 3 में एक्स बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन के साथ काम करना चाहती हैं ‘सारा अली खान’
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan: सारा अली खान और कार्तिक आर्यन को आखिरी बार फिल्म ‘लव आज कल’ में देखा गया था। जिस दौरान ये दोनो रिलेशनशिप में आ गए थे। दोनो के अकसर एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता था। हालांकी इनका रिलेशन ज्यादा समय तक नहीं रहा और कुछ टाइम बाद ही दोनो का ब्रेकप हो गया था।
अब सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह कार्तिक आर्यन के साथ ‘आशिकी 3’ में साथ काम करने के लिए तैयार है। हालांकि, इस फिल्म का ऑफर अभी तक उन्हें नहीं मिला है, लेकिन अगर मिलता है तो वे इसके लिए तैयार हैं।
View this post on Instagram
फिल्म ‘लव आज कल’ 2020 में दोनों की जोड़ी साथ नजर आई थी। दोनों के फैंस दोनों को एक साथ पर्दे पर दोबारा देखना चाहते हैं। ‘आशिकी 3’ में अभी तक फीमेल लीड फाइनल नहीं की गई है। जबकि, कार्तिक आर्यन को इस फिल्म के लिए लिया गया है। फैंस आशा कर रहे हैं कि सारा अली खान को उनके साथ लिया जाए। सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह कार्तिक आर्यन के साथ काम करने के लिए तैयार है। ‘आशिकी 3’ का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर तक शुरू होने की उम्मीद है।
Must Read: Bathukamma Song: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान का ‘बठुकम्मा’ गाना हुआ रिलीज़
सारा अली खान (Sara Ali Khan) अनुराग बसु के साथ ‘मेट्रो इन दिनों’ में काम कर रही है। इसमें आदित्य राय कपूर, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख लीड रोल में हैं। एक इंटरव्यू में सारा अली खान कहती हैं, ‘मुझे अभी तक ‘आशिकी 3’ का ऑफर नहीं दिया गया है लेकिन अगर दिया गया तो मैं काम करना पसंद करूंगी।’
‘आशिकी’ फ्रेंचाइजी 1990 में लांच की गई है। पहली फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल नजर आए थे। इसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। वहीं, 2013 में ‘आशिकी 2’ आई थी। इसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर को एक साथ देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। सारा अली खान (Sara Ali Khan) की हाल ही में फिल्म ‘गैस लाइट’ रिलीज हुई है।
