Janhvi Kapoor Boyfriend: बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग जाह्नवी कपूर ने किए तिरुपति बालाजी के दर्शन

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor Boyfriend: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। काफी समय से एक्ट्रेस का नाम शिखर पहाड़िया संग जुड़ रहा है। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया जा चुका है। हाल ही में एक बार फिर दोनों को एक साथ देखा गया। दोनों ने आंध्रप्रदेश में तिरुपति बालाजी के दर्शन किए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी (Janhvi Kapoor) शिखर के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन करती नजर आ रही हैं। एक वीडियो में एक्ट्रेस अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के साथ भी नजर आ रही हैं। इस दौरान खुशी और जाह्नवी ट्रेडिशनल आउटफिट लुक देखन को मिल रहा है। जाह्नवी पिंक और ग्रीन लहंगे में खूबसूरत दिख रही हैं। खुशी ने भी बहन की तरह ही ड्रेसअप किया है। उनका ये वीडियो खूब देखा जा रहा है।

Must Read: Priyanka Chopra on Bollywood: सालों बाद अब प्रियंका ने क्यों खोली बॉलीवुड की पोल? जानिए क्या कहा

बता दें, हाल ही में जाह्नवी (Janhvi Kapoor) को शिखर के साथ ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ के ग्रैंड इवेंट में स्पॉट किया गया था। दोनों के रिलेशन की खबरें सोशल मीडिया पर जरूर गर्मा रही हैं, लेकिन कपल ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया है।