Pushpa 2 Release Date: फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन होगी रिलीज़
Pushpa 2 Release Date: साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की मचअवेटेड फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं आए दिन फिल्म को लेकर नए अपडेट सामने आते रहते हैं। वहीं अब फाउनली फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है।
इस दिन थिएटर्स में धमाल मचाएगी अल्लू अर्जुन की Pushpa 2
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अगले साल नहीं बल्कि इस साल के अंत में रिलीज होने वाली है। फिल्म (Pushpa 2) की रिलीज डेट को कंर्फम हो गई है और ये 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान की डंकी भी 22 दिसंबर को रिलीज होगी।
#Pushpa2TheRule Begins!!! pic.twitter.com/FH3ccxGHb8
— Allu Arjun (@alluarjun) April 7, 2023
बॉक्स ऑफिस पर इस बड़े क्लैश की वजह से शाहरुख की फिल्म (Pushpa 2) को नुकसान हो सकता है। वहीं बता दें कि फिल्म के दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह कैमियो रोल में दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में रणवीर एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे।
दमदार पोस्टर
पोस्टर (Pushpa 2) में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन साउथ इंडियन साड़ी में दिख रहे हैं। उनके गले में नींबू की माला है। एक्टर चूड़ियां, अंगूठी और कई सारे नेकलेस पहने हुए नजर आ रहे हैं। अल्लू ने कमर पर बेल्ट भी पहनी है, जो महिलाएं ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ पहनती हैं। इसके अलाना अल्लू अर्जुन का मल्टीकलर मेकअप ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। माथे पर बिंदी लगाई है, जो शिव की तीसरी आंख की तरह दिख रहा है।
Must Read: Rocky Aur Rani: फिल्म ‘रॉकी और रानी’ से आलिया और रणवीर का फर्स्ट लुक आया सामने
हाथ में बंदूक थामे अल्लू अर्जुन का ये लुक बेहद डरावना है ‘पुष्पा: द रूल’ (Pushpa 2) के इस पोस्टर को देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं। लुक मिलाकर कहें तो अल्लु अर्जुन फिल्म रिलीज से पहले ही इस लुक के कारण पहले ही छा गए हैं।
