Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे पर बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, कहां ‘आई लव यू’

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal: बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) 2 जून पूरे 36 साल की हो गईं। इस मौके पर उन्हें करीबियों और फैंस की ओर से सोशल मीडिया पर खूब बधाइयां मिलीं। वहीं एक्टर जहीर इकबाल ने भी अपनी गर्लफ्रेंड सोनाक्षी को खास अंदाज में विश किया। उन्होंने एक्ट्रेस के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर अपने प्यार का इज़हार किया। अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zaheer Iqbal (@iamzahero)


सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के जन्मदिन के मौके पर जहीर इकबाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। तुम हमेशा मुझ पर भरोसा कर सकती हो। तुम बहुत अच्छी हो। आगे बढ़ते रहो और हमेशा उड़ती रहो। तुम दुनिया को सबसे पहले देख सकती हो। तुम हमेशा जलपरी जैसी जिंदगी जियो। हमेशा खुश रहो। आई लव यू।’ जहीर की इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल के रिलेशनशिप की खबरें अक्सर चर्चा बटोरती हैं। दोनों एक दूसरे को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते रहते हैं। इसके अलावा दोनों एक-साथ स्पॉट भी किया जाता है।

Must Read: Urvashi Rautela New House: उर्वशी रौतेला ने 190 करोड़ में खरीदा सपनों का आशियाना, जानें खासियते

इतना ही नहीं, सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल एक साथ फिल्म और म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं।