Urvashi Rautela New House: उर्वशी रौतेला ने 190 करोड़ में खरीदा सपनों का आशियाना, जानें खासियते

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela New House: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इन दिनों अपने नए घर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने मुंबई के जुहू में सपनों का आशियाना खरीदा है। उर्वशी का नया घर दिवंगत फिल्म मेकर यश चोपड़ा के अपार्टमेंट के बगल में है। एक्ट्रेस के इस नए आशियाने की कीमत करोड़ों में है, जिसे सुन लोग काफी दंग हो रहे हैं।

खबरों की मानें तो उर्वशी (Urvashi Rautela) के नए घर की कीमत 190 करोड़ रुपए है। हालांकि, अभी तक उर्वशी ने इस खबर को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की है।

एक्ट्रेस (Urvashi Rautela) का यह आलीशान घर चार मंजिल का है, जहां सारी सुविधाएं मौजूद हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट के लिए भी सारी लग्जरी चीजें उपलब्ध है। बंगले में एक बगीचा, पर्सनल जिम और शानदार इंटीरियर डेकोरेशन है। इसके अलावा इस घर में बड़ा सा बैकयार्ड है, जो कि यश चोपड़ा के बैकयार्ड से जुड़ा हुआ है।

Must Read: Shloka Ambani gave birth to a daughter: अंबानी परिवार में गूंजी बच्चे की किलकारी, बहू श्लोका ने दिया बेटी को जन्म

रिपोर्ट के मुुताबिक, उर्वशी (Urvashi Rautela) अपने जुहू वाले बंगले में शिफ्ट हो गई हैं, जिसे एक्ट्रेस ने बड़ी ही खूबसूरत से सजाया है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस को इस घर में रहते तकरीबन 2 से 3 महीने बीत चुके हैं।

बता दें, उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) बीते दिनों 16 मई से 27 मई तक होने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए फ्रांस पहुंची थीं, जहां वह अपने लुक्स से खूब सुर्खियां बटोरती नजर आई थीं।