Deepika Kakkar Pregnancy: दीपिका कक्कड़ ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जानिए क्या है सच्चाई
Deepika Kakkar Pregnancy: छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Deepika Kakkar) इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत लम्हों को एंजॉय कर रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस के मां बनने की खबरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ,जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। अब इस पर दीपिका के पति शोएब इब्राहिम का रिएक्शन सामने आया है।
दीपिका कक्कड़ ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म!
‘ससुराल सिमर का’ सीरियल से घर-घर में सबकी लाड़ली बनने वाली दीपिका (Deepika Kakkar) शादी के करीब पांच साल बाद मां बनने वाली हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि दीपिका की डिलीवरी हो गई है और एक्ट्रेस ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। ऐसे में शोएब इब्राहिम और पूरे परिवार को लोग बधाई दे रहे हैं, लेकिन इन सभी बातों को शोएब ने सिरे से खारिज कर दिया है।
डिलीवरी को है इतना समय
हाल ही शोएब ने अपने यूट्यूब व्लॉग में इस बारे में बात करते हुए कहा कि “बहुत से लोगों के मैसेज आज चुके हैं कि हम दोनों का बेबी हो गया है। कोई बोल रहा है कि ट्विंस हुए है कोई बोल रहा है बेबी बॉय हुआ है। अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है। अभी जो भी है अंदर ही है। जो भी डेट होगी जुलाई में तो मैं आपको जरूर बताऊंगा। दीपिका (Deepika Kakkar) ने बेबी बंप दिखाते हुए कहा कि जो भी जानकारी हम देंगे सिर्फ उसी पर यकीन कीजिएगा, और किसी भी यकीन पर कीजिएगा क्योंकि बहुत सारे वीडियोज फैल रहे हैं।”
Must Read: Oh My God2: ओह माय गॉड-2 से अक्षय कुमार का पहला लुक हुआ रिवील, ‘भोलेबाबा’ के लुक में छाए खिलाड़ी
