Vicky Kaushal Father: कैंसर पर विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल ने बोले- डॉक्टरों ने कहा था आप जिंदा नहीं बचोगे

Vicky Kaushal

Vicky Kaushal Father: एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। विक्की और सारा अली खान स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। इसी बीच विक्की कौशल के पिता शाम कौशल ने एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा खुलासा किया है। शाम ने बताया कि 20 साल पहले उन्हें कैंसर होने का पता चला था, जिसको लेकर डॉक्टरों ने बताया था कि वह ज्यादा दिनों तक जिंदा नहीं रह पाएंगे। तब विक्की और सनी काफी छोटे थे।

राजश्री अनप्लगड से बातचीत के दौरान शाम कौशल ने बताया कि साल 2003 में उन्हें कैंसर हो गया था। दरअसल फरहान अख्तर की फिल्म ‘लक्ष्य’ की शूटिंग के दौरान शाम कौशल पेट की समस्या से जूझ रहे थे, जब वह शूटिंग पूरी करके लौटे तो उन्होंने अपनी जांच करवाई, जिसमें कैंसर होने की बात उन्हें पता चली। उस समय जहां विक्की (Vicky Kaushal) 15 साल और सनी करीब 14 साल के थे।

इंटरव्यू के दौरान शाम कौशल (Vicky Kaushal) काफी इमोशनल हो गए और बताया था कि डॉक्टरों ने कह दिया था कि आप जिंदा नहीं बचोगे। उन्होंने कहा, “मैंने यह स्वीकार कर ली थी कि मैं जीवित नहीं बचूंगा। इसलिए मैंने भगवान से प्रार्थना की कि मैं दुखी नहीं हूं, मैं 48 साल का हूं। मैंने शून्य से शुरुआत की और मैंने बहुत कुछ हासिल किया है। आप मुझे ले जाओ लेकिन अगर आप मुझे बचाना चाहते हो तो मुझे कमजोर मत बनाना क्योंकि मैं कमजोर व्यक्ति की तरह जीवित नहीं रह पाऊंगा।”

Must Read: Vicky Kaushal father: बेहद संघर्ष भरा रहा है विक्की कौशल के पिता का करियर, करना चाहते थे आत्महत्या

शाम कौशल (Vicky Kaushal) ने बताया, “जब उन्होंने कहा कि मैं जिंदा नहीं बचूंगा उसके बाद मैंने अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे दिन देखे। मैंने 2003 के बाद कई सारे अवॉर्ड्स जीते। इसके बाद मेरे बच्चे कामयाब हुए।”

बता दें कि कैंसर के इलाज के लिए शाम कौशल (Vicky Kaushal) करीब 50 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे और बाद में उन्होंने कैंसर को मात दे दी थी।

बता दें कि विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के पिता पीके और पद्मावत जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं।