Karan Vohra becomes father: जुड़वां बच्चों के पिता बने ‘इमली’ फेम करण वोहरा
Karan Vohra becomes father: टीवी सीरियल ‘इमली’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले एक्टर करण वोहरा (Karan Vohra) की खुशी इस वक्त सातवें आसमान पर हैं। एक्टर दो जुड़वा बच्चों के पिता बन गए हैं। जी हां, करण की पत्नी बेला वोहरा ने दो प्यारे बेटों को जन्म दिया है। पापा बनने की गुड न्यूज एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है, जिसके बाद उन्हें खूब बधाइयां मिल रही हैं।
करण वोहरा (Karan Vohra) ने इंस्टाग्राम स्टोरी दो पोस्ट शेयर की। एक तस्वीर में वह अपनी वाइफ का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे पोस्ट में एक्टर ने टी शर्ट वाली तस्वीर के साथ लिखा- “यह दिन। ओम नम शिवाय।”
View this post on Instagram
वहीं, मीडिया के साथ पिता बनने का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए ‘इमली’ एक्टर (Karan Vohra) ने कहा- “हमें जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद मिला है। जब मैं मुंबई में था, तब मेरी पत्नी ने ये खुशखबरी मुझे शेयर की थी और एक हफ्ते बाद मुझे इमली मिल गया। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में मेरे लिए यह एक खूबसूरत पल था।”
बता दें, करण वोहरा (Karan Vohra) इन दिनों स्टार प्लस के शो ‘इमली’ में अथर्व का किरदार निभा रहे हैं। वह ‘जिंदगी की महक’ और ‘कृष्णा चली लंदन’ जैसे सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं।
