Ram Charan and Upasna: बेटी को गोद में लिए पत्नी उपासना संग अस्पताल से बाहर मुस्कुराते हुए निकले राम चरण
Ram Charan and Upasna: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और उनकी पत्नी उपासना ने 20 जून को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। उपासना ने शादी के पूरे 11 साल बाद एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया, जिसे वह पति संग लेकर घर आ गई हैं। उपासना और न्यूबॉर्न बेबी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। राम चरण जच्चा और बच्चा के साथ हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
राम चरण (Ram Charan) की पत्नी उपासना और न्यूबॉर्न बेबी को चार दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है। ऐसे में न्यू मॉम और बेबी को घर लाने को लेकर एक्टर बेहद एक्साइटड हैं।
View this post on Instagram
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राम चरण (Ram Charan) और उपासना अपनी लाडली को गोद में लेकर उसे घर ला रहे हैं। उन्होंने न्यू बॉर्न बेबी व्हाइट टॉवल में कवर किया हुआ है। न्यू पेरेंट्स इस दौरान बेहद खुश हैं। न्यू मॉम उपासना इस दौरान व्हाइट प्रिंटेड ड्रेस में कूल दिख रही हैं, जबकि राम चरण भी व्हाइट शर्ट और डेनिम पैंट में परफेक्ट लग रहे हैं।
राम चरण (Ram Charan) और उपासना अपनी नन्हीं परी को लेकर अस्पताल से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Must Read: Pret Boys Review: हॉरर और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का है वेब सीरीज़ ‘प्रेत बॉयज’
बता दें, राम चरण (Ram Charan) और उपासना ने शादी के पूरे 11 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। कपल की शादी 14 जून 2012 को हुई थी और 20 जून, 2023 को उन्होंने अपनी नन्ही परी का स्वागत किया, जिसे पाकर दोनों बेहद खुश हैं।
