विक्की-सारा की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ पड़ी ‘आदिपुरुष’ पर भारी, 100 करोड़ से बस इतनी दूर है
Box Office Collection: ‘जरा हटके जरा बचके’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही है. फिल्म को रिलीज हुए 26 दिन हो चुके हैं और इसने 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.
Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 26: सारा अली खान और विक्की कौशल की जरा हटके जरा बचके रिलीज के एक महीने पूरे करने वाली है। फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस से हटने का नाम नहीं ले रही है। यहां तक कि बड़े बजट की आदिपुरुष भी ZHZB का कुछ नहीं बिगाड़ पा रही है।
Must Read: Rocky aur Rani ki Prem Kahaani: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के टीजर में छाए रणवीर सिंह
जरा हटके जरा बचके वर्क डेज में और वीकेंड दोनों पर ठीक- ठाक बिजनेस कर रही है। अब रविवार को भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। मिडिल क्लास कपल के इर्द- गिर्द घूमती
जरा हटके जरा बचके की कहानी शुरुआत से ही दर्शकों को पसंद आ रही है।
ZHZB ने जमाई जड़ें
हालांकि, जरा हटके जरा बचके के बिजनेस को आदिपुरुष की रिलीज से खतरा बना हुआ था, लेकिन अब कहानी कुछ और ही नजर आ रही है। ओम राउत की आदिपुरुष के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना मुश्किलों भरा होता जा रहा है। वहीं, ZHZB का कलेक्शन लगातार बढ़ता जा रहा है।
चौथे वीकेंड पर किया शानदार बिजनेस
Must Read: Mahesh Babu New Car: महेश बाबू ने खरीदी करोड़ों की चमचमाती रेंज रोवर एसयूवी, जानिए कीमत
2 जून को रिलीज के साथ जरा हटके जरा बचके ने बॉक्स ऑफिस पर 5.49 करोड़ के साथ खाता खोला था। वहीं, 10 दिनों में फिल्म की कमाई 10 करोड़ पहुंच गई। अब रिलीज के चौथे
वीकेंड की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार (23 जून) को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.35 करोड़ और शनिवार (24 जून) को 2.25 करोड़ का नेट बिजनेस किया।
100 करोड़ क्लब में ZHZB करेगी एंट्री ?
वहीं, रविवार (25 जून) की बात करें तो जरा हटके जरा बचके के बिजनेस मे बढ़ोतरी देखने को मिली। Sacnilk की शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ZHZB ने 25 जून को देशभर में लगभग
2.65 करोड़ का नेट बिजनेस किया। इसके साथ ही जरा हटके जरा बचके का अब तक का कलेक्शन 78.79 करोड़ पहुंच गया है, जो आने वाले समय में फिल्म के 100 करोड़ क्लब में एंट्री
की ओर इशारा कर रहा है।
