Mahesh Babu New Car: महेश बाबू ने खरीदी करोड़ों की चमचमाती रेंज रोवर एसयूवी, जानिए कीमत
Mahesh Babu New Car: एक्टर महेश बाबू (Mahesh Babu) तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे टॉप एक्टर्स में से एक हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ लग्जरी लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर के पास हर वो चीज है, जो उन्हें हर तरह से एक लैविश स्टार बनाती हैं। एक्टर के गैराज में एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियों शामिल हैं। वहीं अब महेश बाबू ने अपनी गाड़ियों की लिस्ट में एक और नया नाम जोड़ लिया है। हाल ही में एक नई कार खरीदी है, जिसकी कीमत लोगों को खूब चौंका रही है।
महेश बाबू (Mahesh Babu) ने हाल ही में चमचमाती रेंज रोवर एसयूवी खरीदी है, जिसकी कीमत 5.4 करोड़ रुपये है। फिलहाल यह गाड़ी भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध सबसे महंगी कारों में से एक है।
Must Read: OTT TOP 10: शाहिद कपूर की ‘ब्लडी डैडी’- ‘फर्जी’ समेत इन फिल्मों को पछाड़ असुर 2 बनी नंबर 1
वहीं, महेश बाबू (Mahesh Babu) के काम की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘गुंटूर करम’ में नजर आएंगे, जिसके लिए उन्होंने डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ मिलकर काम किया है।
