Bawaal Shooting: फिल्म ‘बवाल’ की शूटिंग के दौरान वरुण धवन ने बना ली थी जाह्नवी कपूर से दूरी, जाने क्यों?

Bawaal

Bawaal Shooting: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग ‘बवाल’ (Bawaal) इन दिनों सुर्खियों में हैं। आपको बता दें कि ‘बवाल’ में वरुण और जाह्नवी पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने वालें हैं। लोग इस ऑनस्क्रीन कपल को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। इस मूवी का ट्रेलर और एक गाना रिलीज हो चुकें हैं, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहें हैं।

फिलहाल दोनों स्टार्स अपनी अपकमिंग मूवी के प्रमोशन में बिजी हैं। इन सब के बीच अब वरुण ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि शूटिंग (Bawaal) शुरू होने के बाद, शुरू के एक महीने उन्होंने जाह्नवी से बात नहीं की थी। एक्टर ने खुलासा किया कि वे शूटिंग की शुरुआती दिनों में एक्ट्रेस से ज्यादा बात नहीं करते थे, क्योंकी उन्हें लगता था कि अगर वे दोनों एक दूसरे से ज्यादा बात नहीं करेंगे तो ऑनस्क्रीन वे ज्यादा बेहतर काम कर पाएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

वरुण ने बताया कि यह बात नितेश सर को पता थी। वरुण ने 20 दिन जाह्नवी से दूरी बनाई और फिर एक्ट्रेस को सब बता दिया क्योंकी उन्हें डर था कि कहीं जाह्नवी बात को पर्सनल ना ले जाए। इस मूवी (Bawaal) का पहला गाना ‘तुम्हें कितना प्यार करते’ लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस दौरान ‘अजय’ और ‘निशा’ के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। रोमांस और ड्रामा से भरपूर ‘बवाल’ 21 जुलाई को भारत और 200 देशों प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Must Read: एक पत्ते के सहारे फोटो क्लिक करवाकर Himansh Kohli ने दी उर्फी को टक्कर