Kiara Advani Birthday: सिद्धार्थ की फैमिली ने इस अंदाज में मनाया कियारा आडवाणी का बर्थडे
Kiara Advani Birthday: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) आज अपना 31 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। वहीं एक्ट्रेस का यह जन्मदिन बेहद खास है क्योंकि सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी के बाद कियारा पहली बार ससुराल में अपना बर्थडे मना कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के बर्थडे की एक झलक सामने आई है, जिसमें कियारा बेहद सिंपल लुक में नजर आ रही हैं।
कियारा आडवाणी ने पहली बार ससुराल में सेलिब्रेट किया बर्थडे
कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के लिए दिन बेहद खास रहा है क्योंकि शादी के बाद एक्ट्रेस पहली बार ससुराल में अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के मिडनाइट सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आई हैं, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि ये तस्वीर एक्ट्रेस के एक दोस्त ने शेयर की है और उन्हें बर्थडे विश भी किया है। इस मिड नाइट सेलिब्रेशन में एक्ट्रेस नाइटसूट पहने नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। फोटो में कियारा अपनी दोनों आंखें बंद करके विश मांग रही हैं। ये तस्वीर सामने आने के बाद से ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बता दें कि कियारा (Kiara Advani) और सिद्धार्थ ने इसी साल 7 फरवरी को एक दूसरे के साथ धूमधाम से शादी की थी। वहीं शादी के बाद अक्सर कपल को एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस भी बेहद पसंद करते हैं और अपना बेशुमार प्यार लुटाते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी पिछली बार कार्तिक आर्यन के साथ ‘सत्यप्रेम की कहानी’ में नजर आईं थीं। इस फिल्म में कियारा की एक्टिंग ने दर्शकों का जीत लिया था। वहीं एक्ट्रेस जल्द ही रामचरण के साथ ‘गेमचेंजर’ में नजर आएंगी।
