Urfi Javed New Look: विदेशी लड़की बन ब्लाउज-स्कर्ट पहने सड़कों पर निकलीं उर्फी जावेद
Urfi Javed New Look: एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) सोशल मीडिया सेंसेशन हैं. उन्होंने अपने फैशन स्टेटमेंट से लाइमलाइट बटोरी. उर्फी के एक्सपेरिमेंटल लुक्स खूब वायरल होते हैं. हालांकि, कई बार वो ट्रोल्स के निशाने पर भी आ जाती हैं. हाल ही में उन्हें मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया. और इस बार भी उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया.
ब्लाउज-स्कर्ट पहने दिखीं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद (Urfi Javed) को इस बार ब्लाउज और स्कर्ट पहने देखा गया. उन्होंने ब्लू और पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी. इस लुक को उन्होंने न्यूड मेकअप के साथ कंप्लीट किया. उन्होंने लाइट पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई हुई थी. साथ ही ड्यूई मेकअप बेस के साथ लाइट आईमेकअप किया. उन्होंने मिडिल पार्टेड पोनी से इस लुक को कंप्लीट किया. उनके बालों का कलर भी हाइलाइट में रहा. दरअसल, उर्फी ने कुछ समय पहले ही बार्बी थीम पर बालों में पिंक कलर कराया था. जो कि अब धीरे-धीरे हल्का पड़ रहा है.
View this post on Instagram
उर्फी के लुक पर यूजर्स ने ऐसे किए कमेंट्स
उर्फी (Urfi Javed) के इस लुक को कुछ लोग पसंद कर रहे हैं तो कुछ लोग हमेशा की तरह ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- इस के टेलर को कोई ढूंढ़ो यार. वहीं दूसरे ने लिखा- ये साल के हिसाब से नहीं दिन के हिसाब से बुड्ढी हो रही है. वहीं एक ने लिखा- इंडिया जाना जाता है कल्चर के लिए और ये लड़की सब डुबा देगी.
वहीं कुछ लोगों ने उनके लुक को पसंद भी किया है और फायर इमोजी भी बनाए.
उर्फी जावेद (Urfi Javed) को शो बिग बॉस ओटीटी से पहचान मिली थी. इस शो में भले ही उनकी जर्नी एक हफ्ते की रही, लेकिन शो से बाहर निकलने के बाद वो पूरे देश में मशहूर हो गईं.
Must Read: माँ बनने वाली हैं डॉक्टर गुलाटी की लॉटरी Rochelle Rao
