Raghav Chadha and Parineeti Chopra: राघव चड्डा के साथ मंडप में रस्में निभाते दिखे परिणीति के पिता, दिल छू लेगा वीडियो

Parineeti Chopra

Raghav Chadha and Parineeti Chopra Marriage: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha and Parineeti Chopra) शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। शादी की तस्वीरों मिस्टर और मिसेज चड्ढा की जोड़ी साथ में देखते ही बन रही है। वहीं इन तस्वीरों पर दोनों के चाहने वाले दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। 24 सितंबर का दिन राघव और परिणीति की जिंदगी में बेहद खास बन गया है। भले ही इस कपल की शादी हो गई है लेकिन इस ग्रैंड वेडिंग की इनसाइड वीडियोज जैसे-जैसे सामने आ रहे हैं, लोग शादी के दिन हुए शाही तौर तरीकों के अंदाजा लगा रहे हैं। इसी बीच राघव और परिणीति की शादी एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें परिणीति के पिता शादी की रस्में निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

परिणीति के पिता ने निभाई दामांद संग शादी की रस्में

रविवार को परिणीति और राघव चड्ढा (Raghav Chadha and Parineeti Chopra) सात फेरों के बंधन में बंध गए। इसी बीच कपल की शादी का एक इनसाइड वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस परिणीति के पिता पवन चोपड़ा अपने दामाद राघव संग शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aaditya Thackeray (@adityathackeray)

बेटी की शादी के समय एक पिता की मनोस्थिति क्या होती है यह कोई नहीं समझ सकता। वह अपनी प्यारी सी बेटी का बंधन उसके जीवनसाथी के साथ बांध देता है। मंडप पर इन सभी रस्मों को निभाते हुए परिणीति के पिता भी काफी भावुक नजर आ रहे हैं।

इस शादी से कुछ तस्वीरें आदित्य ठाकरे ने भी शेयर की हैं, जिसमें वह नए शादी-शुदा जोड़े के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य लोगों के साथ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Must Read: एक तरफा प्यार में टूटा Karan Johar का दिल

बता दें कि शादी के बाद अब परिणीति (Raghav Chadha and Parineeti Chopra) अपने ससुराल दिल्ली भी पहुंच गईं हैं, जहां उनका बैंड बाजे के साथ ग्रैंड वेलकम किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ग्रीन कलर के सूट पहने नजर आईं। मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, हाथ में चूड़ा पहने परिणीति बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं अब शादी के बाद कपल अपने रिसेप्शन की तैयारी में जुट गया है।