Bigg Boss 17 Contestants: बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी, कपल्स का होगा ये सीजन
Bigg Boss 17 Contestants: टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) जल्द ही शुरू होने वाला है। शो को लेकर हर दिन नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। हर सीजन की तरह इस सीजन को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस बार भी इस शो को सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं।
दर्शक इस शो (Bigg Boss 17) के बारे में ज्यादा से ज्यादा अपडेट्स जानना चाहते हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि इस बार कौन कौन से सेलेब्स शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस बार की थीम क्या होगी और कॉन्सेप्ट क्या होगा। फैंस पहले से ही जानते हैं कि अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की शो के लिए एंट्री कंफर्म हो गई हैं। वहीं अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस शो में प्रियंका चोपड़ा की बहन भी नजर आने वाली हैं।
शो में इन सेलेब्स के आने की चर्चा
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा इस बार सलमान के शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। इसके अलावा सलमान की एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी से मेकर्स ने शो में शामिल होने के लिए संपर्क किया है। इनके अलावा शो हिस्सा लेने वालों में कई यूट्यूबर्स के नाम की भी चर्चा है। इसमें पहला नाम अरमान मलिक का है।
Must Read: रोज सुबह उठकर अपनी मेड के पैर छूती हैं Rashmika Mandanna
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अरमान अपनी पहली पत्नी पायल के साथ इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। यूके राइडर के नाम से मशहूर अनुराग डोभाल भी शो का नजर आ सकते हैं। इस लिस्ट में बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा का नाम भी शामिल है। फेसम यूट्यूबर सम्राट गौर भी बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ले सकते हैं। बिग बॉस 17 में दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम भी देखने को मिल सकती हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कन्फर्म लिस्ट की घोषणा नहीं की गई है।
क्या है इस बार का कॉन्सेप्ट
बता दें कि इस बार शो का कॉन्सेप्ट काफी अलग होने वाला है। शो में हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट को तीन भागों में डिवाइड किया जाएगा। जैसा कि आपने प्रोमो में देखा होगा कि सलमान खान कई बार कह चुके हैं कि यह शो दिमाग, दम और दिल का होगा। इसके अलावा शो में इस बार कपल और सिंगल आएंगे। वहीं शो कलर्स चैनल पर आएगा। बिग बॉस का 17वां (Bigg Boss 17) सीजन 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इसे आप सोमवार से शुक्रवार को राजत 9 बजे देख सकते हैं। वहीं शनिवार और रविवार को वीकेंड का वार होगा, जिसमें सलमान खान सभी कंटेस्टेंट की क्लास लगाते नजर आएंगे। इसके अलावा शो जियो सिनेमा एप पर भी स्ट्रीम किया जाएगा।
